Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा में कल भारी बर्फबारी हुई. बर्फबारी की वजह से पूरा इलाका सफेद चादर के नीचे ढकी हुई लग रही थी. वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. ओलावृष्टि की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.

Live Updates
4:02 AM. 1 Feb 23 10:32 PM. 31 Jan

दिल्ली में अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापामान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, सर्द हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी में मौसम को ठंडा रखा.

4:02 AM. 1 Feb 23 10:32 PM. 31 Jan

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी की वजह से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 450 से अधिक सड़के यातायात के लिए बंद हो गई हैं. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 2 फरवरी को मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, 4 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

4:02 AM. 1 Feb 23 10:32 PM. 31 Jan

आईएमडी ने कहा, इस सप्ताह उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की संभावना नहीं

IMD ने मंगलवार को कहा कि अगले 5-6 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है. दो दिन पहले एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ था, जिसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश ने एएनआई को बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधि का अनुभव किया गया है और यहां तक कि एनसीआर में भी बारिश की गतिविधि का अनुभव किया गया. अब हम उम्मीद करते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है.

4:02 AM. 1 Feb 23 10:32 PM. 31 Jan

कश्मीर में हवाई सेवाएं बहाल

कश्मीर में हवाई सेवाएं मंगलवार को बहाल कर दी गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बता दें कि बर्फबारी के कारण सेवांए एक दिन पहले बाधित हो गईं थी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद घाटी में हवाई सेवाएं बहाल कर दी गईं. हालांकि, कई जगहों पर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद है.

7:30 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज सुबह राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और यातायात सहित आम जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह उपग्रह से प्राप्त चित्र में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ दिख रहा है. इस दौरान राजधानी जयपुर के हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई. घने कोहरे के कारण विशेष रूप से राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ.

5:19 PM. 31 Jan 23 11:49 AM. 31 Jan

दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ

दिल्लीवासियों की आज सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ और वह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. शहर में कल सुबह साढ़े आठे बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा में कल भारी बर्फबारी हुई. बर्फबारी की वजह से पूरा इलाका सफेद चादर के नीचे ढकी हुई लग रही थी. वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं. ओलावृष्टि की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >