Live Updates

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक बारिश की आशंका, केरल के चार जिलों में अलर्ट

Weather Forecast Updates Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश के अनुमान लगाये जा रहे हैं. दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश का दौर कुछ और दिन तक जारी रहने का अनुमान जताया है. उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश एवं हिमपात हो रहे हैं. झारखंड में भी मौसम बदलव का असर दिख रहा है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

4:27 AM. 3 May 23 10:57 PM. 2 May

राजस्थान में आंधी और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अधिकांश इलाकों में आने वाले तीन दिनों तक आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गयी है. विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में आंधी और वज्रपात के यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार आज सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 12.6 मिलीमीटर बारिश, धौलपुर में 8.5 मिमी, बाड़मेर में 7.8 मिमी, बांसवाड़ा में 5 मिमी, डूंगरपुर में 2.5 मिमी, हनुमानगढ़ में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई.

4:27 AM. 3 May 23 10:57 PM. 2 May

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में बर्फबारी भी संभव है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों किसी मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश हो सकती है.

4:27 AM. 3 May 23 10:57 PM. 2 May

हिमाचल प्रदेश में 6 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित निचले और मध्य ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 6 मई तक गरज के साथ छीटे पड़ने और आकाश में बिजली चमकने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के सभी 12 जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा जारी है. विभाग ने बताया कि मंडी जिले के जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 47 मिमी, मनाली में 24 मिमी, पच्छाद में 23 मिमी, सोलन में 11.2 मिमी तथा शिमला में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

4:27 AM. 3 May 23 10:57 PM. 2 May

केरल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज राज्य के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने पतनमथित्ता, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके अलावा, उसने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, पालक्काड और मलप्पुरम जिलों में येलो अलर्ट जारी किया.

4:27 AM. 3 May 23 10:57 PM. 2 May

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई. जबकि, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, दमन और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी. वहीं, बात करें मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीरकी की तो इन जगहों पर भी हल्की से लेकर माध्यम दर्जे की बारिश हुई.

6:44 PM. 2 May 23 1:14 PM. 2 May

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में अगले दो और दिन बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बारिश और तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

6:44 PM. 2 May 23 1:14 PM. 2 May

दिल्ली में हल्की बारिश, तेज हवा चलने का अनुमान

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में आज गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

6:44 PM. 2 May 23 1:14 PM. 2 May

राजस्थान में 2 और 3 मई को भारी बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र के अनुसार राजस्‍थान के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से एक बार फिर आंधी बारिश 2-3 मई के बीच होगी. इसके अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, चारधाम यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश एवं हिमपात के मद्देनजर प्रशासन ने चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से पर्याप्त एहतियात बरतने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से जहां हैं, वहीं रुके रहें.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश

आईएमडी ने कहा कि दो मई को पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

मूसलाधार बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट

मूसलाधार बारिश से दिल्ली का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के औसत से 13 डिग्री कम है। यह 13 वर्षों में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन था। साथ ही लगातार दूसरा दिन था जब अधिकतम तापमान गर्मी के मौसम में सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय के अनुसार दिल्ली में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

दिल्ली एनसीआर समेत इन राज्यों में भी हुई बारिश

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई. दिल्ली में भारी बारिश हुई, सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय लेना पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे कई हिस्सों में यातायात की गति धीमी हो गई.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बारिश हुई.

2:37 PM. 2 May 23 9:07 AM. 2 May

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और नोएडा में तेज बारिश के बीच एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए.

12:43 PM. 2 May 23 7:13 AM. 2 May

देश के विभिन्न भागों में बारिश

दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश का दौर कुछ और दिन तक जारी रहने का अनुमान जताया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश के अनुमान लगाये जा रहे हैं. दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश का दौर कुछ और दिन तक जारी रहने का अनुमान जताया है. उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश एवं हिमपात हो रहे हैं. झारखंड में भी मौसम बदलव का असर दिख रहा है. तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >