Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today LIVE: उत्तर भारत के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कल तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. तापमान के नीचे गिरने की वजह से जन जीवन काफी परेशान हुआ. वहीं, जम्मू-कश्मीर में अभी भी शीतलहर का कहर थम नहीं रहा है. कश्मीर में बारिश को लेकर IMD ने संभावना भी जताई है.

Live Updates
3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 23 जनवरी से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है. एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है.

3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

सुरेंद्र पॉल ( IMD शिमला प्रमुख, हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में ऊपरी 3-4 जिलों में बर्फबारी हुई है. आज रात बर्फबारी की संभावना है. 23 जनवरी से 27 तक का पश्चिमी विक्षोभ काफी ताकतवर है. उससे पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. बादल के कारण तापमान में बढ़त्तरी हो रही है.

3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा. उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

शीतलहर का प्रकोप

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप रहा जबकि अगले पांच दिन शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. हालांकि कुछ राज्यों में शीतलहर अभी भी लोगों को परेशान किये हुए है.

3:45 AM. 20 Jan 23 10:15 PM. 19 Jan

राजस्थान में कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बीच करौली, अलवर, भीलवाड़ा, सीकर,सहित अनेक स्थानों पर शीतलहर के प्रकोप के साथ कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today LIVE: उत्तर भारत के कई हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कल तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. तापमान के नीचे गिरने की वजह से जन जीवन काफी परेशान हुआ. वहीं, जम्मू-कश्मीर में अभी भी शीतलहर का कहर थम नहीं रहा है. कश्मीर में बारिश को लेकर IMD ने संभावना भी जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >