National News: ममता बनर्जी की बैठक में जुटने लगे विपक्षी नेता

National news 15 जून: देश और दुनिया की ताजा-तरीन खबरों से आपको हम यहां लगातार अपडेट करायेंगे.

Live Updates
3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

ममता बनर्जी की बैठक में जुटने लगे विपक्षी नेता

राष्ट्रपति चुनाव से पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में शुरू होने वाली है. बैठक कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होने वाली है.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की पेशी के विरोध में ED कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने सड़क पर टायर जलाया और नारेबाजी भी की.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे के लिए पहुंचे लखनऊ

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे के लिए लखनऊ पहुंच गेये हैं. लखनऊ पहुंचने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा, अयोध्या भारत की आस्था से जुड़ी हुई है और हमारी भी यहीं आस्था है. हम यहां आते रहते हैं और राम मंदिर के निर्माण के बाद हम यहां सिर्फ प्रार्थना करने आए हैं.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

ममता बनर्जी की बैठक में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी. आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में एनआईए का रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

ईडी कार्यालय में लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से होगी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी पूछताछ करेगी. इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं. सुरक्षा को देखते हुए अकबर रोड के पास बैरिकेडिंग लगाई गई है और इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

गुवाहाटी में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव

असम में लगातार हो रही बारिश से जलजमाय और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. असम के गुवाहाटी में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ.

3:35 PM. 15 Jun 22 3:35 PM. 15 Jun

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार से अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 8,822 नये मामले सामने आए हैं, 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है.

9:50 AM. 15 Jun 22 9:50 AM. 15 Jun

लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस के गिरफ्त में

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब के खरार में सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के कार्यालय पहुंची.

9:50 AM. 15 Jun 22 9:50 AM. 15 Jun

आदित्य ठाकरे जायेंगे अयोध्या

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में अपने आवास से रवाना हुए. वह आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे.

मुख्य बातें

National news 15 जून: देश और दुनिया की ताजा-तरीन खबरों से आपको हम यहां लगातार अपडेट करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >