Weather Forecast : भारी बारिश से केरल में ‘रेड अलर्ट’, दिल्ली समेत इन राज्यों में ‘येलो अलर्ट’
Weather Forecast: मानसून की भारी बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है, तो भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है. बारिश से पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों में बाढ़ के पानी से पुल-पुलिया के ढहने, सड़कों के धंसने, भूस्खलन से राजमार्गों पर आवाजाही बंद होने और लोगों के बेघर-बार होने की खबरें भी आ रही हैं. केरल से कश्मीर तक कई राज्यों में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है. पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम...
मुख्य बातें
Weather Forecast: मानसून की भारी बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है, तो भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है. बारिश से पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों में बाढ़ के पानी से पुल-पुलिया के ढहने, सड़कों के धंसने, भूस्खलन से राजमार्गों पर आवाजाही बंद होने और लोगों के बेघर-बार होने की खबरें भी आ रही हैं. केरल से कश्मीर तक कई राज्यों में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है. पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम…