Breaking News Live: रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

4:02 AM. 9 Dec 23 4:02 AM. 9 Dec

रेवंत रेड्डी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने शुक्रवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौपा. वह तेलंगाना में मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं. सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिलने और चुनाव अभियान के दौरान पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटी के क्रियान्वयन के अलावा तेलंगाना में पहले विधानसभा सत्र से पूर्व राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है.

4:02 AM. 9 Dec 23 4:02 AM. 9 Dec

बाबा बालकनाथ और सरोज पांडेय ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के दौरान बाबा बालकनाथ और सरोज पांडेय ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा स मुलाकात की है.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

महाराष्ट्र में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिंपरी चिंचवाड़ एसीपी (अपराध) पद्माकर घनवत ने बताया कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं. घटना आज दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. घटना के पीछे के कारणों की पहचान की जा रही है.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मो दी ने कहा, लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है. ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है. आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है, अमिट है. इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आप सभी का बहुत अभिनंदन है.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव लड़ेंगे

रूस में अपने शासन को दो दशक से अधिक का विस्तार देते हुए व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव लड़ेंगे.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, कांग्रेस सांसद धीरज साहू मामले पर पीएम मोदी का ट्वीट

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द

विपक्ष के हंगामे के बीच ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किया गया. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई थी.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

महुआ मोइत्रा को सदन में बोलने की अनुमति दी जाए: कल्याण बनर्जी

सदन में चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि निष्पक्ष सुनवाई तभी होगी जब किसी प्रभावित व्यक्ति की बात सुनी जाएगी. यदि किसी प्रभावित व्यक्ति की बात नहीं सुनी जाएगी तो निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो सकती…आज हम किसी व्यक्ति के अधिकार को लेकर फैसला कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कृपया महुआ मोइत्रा को सदन में बोलने की अनुमति दी जाए.

11:45 PM. 8 Dec 23 11:45 PM. 8 Dec

कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत पड़ी तो लेने होंगे : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा के मुद्दे पर कहा कि सदन की गरिमा और मर्यादा को कायम रखने के लिए यदि कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत पड़ी तो लेने होंगे.

6:02 PM. 8 Dec 23 6:02 PM. 8 Dec

केसीआर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे सचिव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर, सचिव HM&FW ने पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए यशोदा अस्पताल का दौरा किया.

6:02 PM. 8 Dec 23 6:02 PM. 8 Dec

महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश

टीमएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में एथिक्स कमेटी ने लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद टीएमसी सांसदों ने सदन में भारी हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

6:02 PM. 8 Dec 23 6:02 PM. 8 Dec

तीन राज्यों के लिए बीजेपी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़, तो आशा लकड़ा को एमपी की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ और रांची मेयर आशा लकड़ा को एमपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजस्थान-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे

मध्य प्रदेश-हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लकड़ा

छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

चुनाव खर्च को नियंत्रित करने और 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने की मांग वाली याचिका खाारिज

सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च को नियंत्रित करने और मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यह एक नीति-आधारित मुद्दा है और याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में रोड शो किया. वह आज यहां दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. ये 3 दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

पीएम मोदी ने केसीआर के चोटिल होने पर जताया दुख, शीघ्र स्वस्थ होने का कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसीआर के चोटिल होने पर गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर को चोट लगी है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

RBI ने रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार पांचवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

रिपोर्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की बात हुई तो इसका जोरदार विरोध करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के लोकसभा मुख्य सचेतक के सुरेश ने कहा, आज एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जा रही है. उन्होंने कहा, सदन में कौन सी रिपोर्ट पेश की जाती है, यह देखना है. अगर रिपोर्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की बात कही गई है, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

गुजरात के कच्छ में 3.9 तीव्रता का भूकंप

गुजरात के कच्छ में आज सुबह 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता संकट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर यशोदा अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है फिसलकर गिरने से उन्हें चोट आई है. वे गुरुवार रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI बहुत खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

कर्नाटक के विजयपुरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

जूनियर महमूद का 67 की उम्र में निधन

अभिनेता जूनियर महमूद का निधन की खबर आ रही है. जूनियर महमूद पेट के कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर था. 67 की उम्र में जूनियर महमूद ने अपनी आखिरी सांस ली.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

सुप्रीम कोर्ट अ���ुच्छेद 370 को निरस्त करने वाली याचिका पर 11 दिसंबर को सुनाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 11 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ फैसला सुनाएगी.

5:20 PM. 8 Dec 23 5:20 PM. 8 Dec

महुआ मोइत्रा से जुड़ी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में होगी पेश

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर एथिक्स कमेटी आज किसी भी समय अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर सकती है. रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद मोइत्रा की संसद सदस्या खत्म करने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है.

12:35 PM. 8 Dec 23 12:35 PM. 8 Dec

सुप्रीम कोर्ट में राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ राघव चड्ढा की याचिका पर आज होगी सुनवाई

राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >