Breaking News: दिल्ली में सिलेंडर भरने की दुकान में लगी आग, एक की मौत

Breaking News LIVE Updates Today 7 February 2023: तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है. तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी. इधर बिहार में जदयू MLC राधाचरण सेठ के परिसरों पर छापेमारी जारी है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार प्लेयर एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबर यहां

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

दिल्ली में सिलेंडर भरने की दुकान में लगी आग, एक की मौत

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया, तिलक नगर इलाके में सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पा लिया गया है.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बड़ी राहत, 11 अगस्त तक कर सकते हैं इंटर्नशिप

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, जो विलंबित इंटर्नशिप के कारण नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे, MoHFW ने पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल-प्रियंका के नाम पर बनाए गए हॉस्टल

बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, फुर्सतगंज नामक एक हवाई अड्डा है. जमीन सरकारी है लेकिन परिवार ने बेटे-बेटी के नाम पर हॉस्टल खोल रखा है. प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इन्फ्रा बनाते हैं लेकिन वहां राहुल और प्रियंका के नाम पर हॉस्टल बनाए गए हैं.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

भूकंप में 5000 से अधिक की मौत के बाद भारत में तुर्की के दूतावास में झंडा आधा झुका

6 फरवरी को देश में आए विनाशकारी भूकंप में 5000 से अधिक लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए दिल्ली में तुर्की के दूतावास में तुर्की का झंडा आधा झुका हुआ है.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में भूटान के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, इस वर्ष भूटान एलडीसी देशों के समूह से स्नातक होगा और 2034 तक एक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था बनने की राह पर चलेगा. उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को भारत में हमेशा एक विश्वसनीय और भरोसेमंद दोस्त मिलेगा.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

सिलीगुड़ी के आश्रम पाड़ा क्षेत्र में एक बहुमंजिला आवासीय भवन में भीषण आग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के आश्रम पाड़ा क्षेत्र में एक बहुमंजिला आवासीय भवन में भीषण आग लगी. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

एआईएडीएमके के उम्मीदवार केएस थेनारासू ने नामांकन दाखिल किया

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के उम्मीदवार केएस थेनारासू ने आज इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी और उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

SC ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

4:16 AM. 8 Feb 23 4:16 AM. 8 Feb

दिल्ली में लूट का विरोध करने पर 80 वर्षीय महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लूट का विरोध करने पर 88 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है.

7:34 PM. 7 Feb 23 7:34 PM. 7 Feb

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पुजारियों का धरना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर वेतन को लेकर पुजारियों ने धरना दिया.

7:34 PM. 7 Feb 23 7:34 PM. 7 Feb

तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 4,600 के पार

तुर्की-सीरिया में आये जबरदस्त भूकंप में मरने वालों की संख्या 4,600 के पार पहुंच गयी है. इस संबंध में एसोसिएट न्यूज प्रेस ने जानकारी दी है. भारत की ओर से मदद की दो खेप वहां भेजी गयी है.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

AAP और भाजपा दोनों एक दूसरे के दफ्तर के सामने कर रहे हैं प्रदर्शन

दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर राजनीति गरम हैं. AAP और भाजपा दोनों एक दूसरे के दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके मद्देनजर भारी पुलिस तैनात किया गया है.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में दाखिल आरोपपत्र का लिया संज्ञान

दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का मंगलवार को संज्ञान लिया. पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया था. अदालत ने आरोपपत्र पर गौर करने के लिए मामले को 21 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

चर्चा से ये भाग रहे हैं हम नहीं, बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम चर्चा चाहते हैं, हम JPC की मांग कर रहे हैं, ये घबरा क्यों रहे हैं. चर्चा से ये भाग रहे हैं हम नहीं. हम कोई बात उठाए उससे पहले ही कार्यवाही स्थगित हो जाती है। हमने 267 का नोटिस दिया है उसपर कोई चर्चा नहीं। क्या आपने सदन चलाने की कोशिश की?

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

जदयू MLC राधाचरण सेठ के परिसरों पर छापा

बिहार की राजधानी पटना और आरा में जदयू MLC राधाचरण सेठ और उनके करीबी सहयोगी के परिसरों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा छापेमारी की जा रही है.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अडानी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

भाजपा संसदीय दल की बैठक

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव, डॉ. भागवत कराड, डॉ. एस. जयशंकर और वी. मुरलीधरन भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंच चुके हैं. इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल भी भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

विषाक्त भोजन खाने से कर्नाटक में 137 छात्र अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में विषाक्त भोजन के सेवन के कारण बीमार पड़ गये. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है. कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

राजस्थान के उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

राजस्थान के उदयपुर में सोमवार शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

भूकंप के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और सीरिया में आए घातक भूकंप के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है. आपको बता दें तुर्की में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार 3 भूकंप आए.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ का पार्थिव शरीर कराची लाया गया, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का पार्थिव शरीर दुबई से एक विशेष विमान सोमवार को लाया गया और उन्हें मंगलवार को सेना के छावनी इलाके में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां सभी इंतजाम कर लिए गए हैं.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

विस अध्यक्ष, विधायकों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख मितबाह लिंगदोह ने सोमवार को पूर्वी पश्चिम खासी पवर्तीय जिले में मैरंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वह इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे.

5:16 PM. 7 Feb 23 5:16 PM. 7 Feb

अदालत ने गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने के आदेश को सही ठहराया

बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने गिरोहबंद अधिनियम में निरुद्ध गोकशी के अभियुक्त की जिला प्रशासन द्वारा संपत्ति कुर्क करने के आदेश को सही ठहराया है. जिलाधिकारी (डीएम) ने सोमवार को यह दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में यह पहला बड़ा मामला है जिस पर अदालत ने अपनी स्वीकृति दी है और अब इस संपत्ति का उपयोग आम जनता के लिए किया जाएगा.

12:46 PM. 7 Feb 23 12:46 PM. 7 Feb

तीन हजार से अधिक लोगों की मौत

तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है. भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं.

12:46 PM. 7 Feb 23 12:46 PM. 7 Feb

अमेरिका-चीन के रिश्ते कमजोर नहीं

जासूसी बैलून को लेकर चीन और अमेरिका के बीच रिश्तों में खटास आ गयी है. हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका-चीन के रिश्ते कमजोर नहीं हुए हैं.

12:46 PM. 7 Feb 23 12:46 PM. 7 Feb

सुबह 10 बजे सभी विपक्षी दलों की बैठक

कांग्रेस ने अदाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर बड़ा सवाल खड़ा किया. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, अदाणी और पीएम मोदी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया. उन्होंने कहा, लोगों का करोड़ों का पैसा डूब गया है. अदाणी की वजह से दूसरी कंपनियां प्रभावित हुईं. उन्होंने बताया, अदाणी मामले को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates Today 7 February 2023: तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है. तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी. इधर बिहार में जदयू MLC राधाचरण सेठ के परिसरों पर छापेमारी जारी है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार प्लेयर एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >