Breaking News: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:52 PM. 6 Apr 24 8:52 PM. 6 Apr

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम लेटर में अपने इस्तीफे की जिक्र किया. उन्होंने लिखा, मैं कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफ दे रहा हूं. पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेज दिया है.

5:26 PM. 6 Apr 24 5:26 PM. 6 Apr

जम्मू-कश्मीर के बाद पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5

जम्मू-कश्मीर के बाद अब पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान में शनिवार की शाम करीब 4:13 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 आंकी गई.

4:25 PM. 6 Apr 24 4:25 PM. 6 Apr

जेपी नड्डा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. नड्डा ने उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया. मालूम हो जेपी नड्डा गुजरात से राज्य सभा के निर्विरोध चुने गए हैं. इसके साथ ही नड्डा लगातार तीसरी बार राज्य सभा के लिए चुने गए हैं.

3:22 PM. 6 Apr 24 3:22 PM. 6 Apr

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8

शनिवार दोपहर 2.53 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.8 मापी गई.

3:05 PM. 6 Apr 24 3:05 PM. 6 Apr

हरियाणा के गुरुग्राम में चार गाड़ियों में लगी आग

हरियाणा गुरुग्राम के सेक्टर-12 में खड़ी चार गाड़ियों में आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

2:59 PM. 6 Apr 24 2:59 PM. 6 Apr

वाइको ने एमडीएमके का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया

एमडीएमके संस्थापक वाइको ने तिरुचिरापल्ली में पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया.

12:08 PM. 6 Apr 24 12:08 PM. 6 Apr

विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ, सहारनपुर में बोले पीएम मोदी

सहारनपुर की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. हम शक्ति के उपासक हैं. पूरे देश में शक्ति की अराधना होती है.

11:19 AM. 6 Apr 24 11:19 AM. 6 Apr

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

10:06 AM. 6 Apr 24 10:06 AM. 6 Apr

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

10:04 AM. 6 Apr 24 10:04 AM. 6 Apr

छापेमारी के दौरान पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर इलाके में NIA की टीम पर हमला

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी के दौरान पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर इलाके में NIA की टीम पर हमला किया गया है.

10:01 AM. 6 Apr 24 10:01 AM. 6 Apr

कांग्रेस ने त्रिपुरा के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने त्रिपुरा के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल हैं.

9:24 AM. 6 Apr 24 9:24 AM. 6 Apr

बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी नेता शुभकामना देते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

9:20 AM. 6 Apr 24 9:20 AM. 6 Apr

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास पर दबाव बनाने की अपील की

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र और कतर के नेताओं को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से इन नेताओं से हमास पर इस बात का दबाव बनाने के लिए कहा कि वह इजराइल के बंधकों के संबंध में समझौता करे.

7:57 AM. 6 Apr 24 7:57 AM. 6 Apr

राजस्थान के पाली में भूकंप के झटके

राजस्थान के पाली में 01.29 बजे रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता के भूकंप महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी.

7:20 AM. 6 Apr 24 7:20 AM. 6 Apr

जयपुर में कांग्रेस की रैली में भाग लेंगी सोनिया गांधी

पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद कांग्रेस की एक विशाल रैली राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित की गई है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेता चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे.

7:20 AM. 6 Apr 24 7:20 AM. 6 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में रैली और गाजियाबाद में रोड शो करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं, जबकि गाजियाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >