Breaking News: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप के झटके, रेक्टर स्केल पर 5.5 थी तीव्रता

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:18 PM. 5 Apr 24 8:18 PM. 5 Apr

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

8:18 PM. 5 Apr 24 8:18 PM. 5 Apr

रायपुर के कोटा क्षेत्र में बिजली वितरण कंपनी के पास स्थित अपने घरों में भीषण आग लग गई है. आग की घटना के बाद स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल गये हैं. वहीं, पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं.

1:45 PM. 5 Apr 24 1:45 PM. 5 Apr

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव आयोग की टीम ने एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए

निर्वाचन आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश में उड़न दस्ता तैनात किया गया है. इस टीम ने लॉन्गडिंग जिले में एक वाहन से एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है.

1:24 PM. 5 Apr 24 1:24 PM. 5 Apr

यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम को ‘असंवैधानिक’ करार देने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का काम किया है.

1:04 PM. 5 Apr 24 1:04 PM. 5 Apr

सांसद सुमलता अंबरीश बीजेपी में शामिल

साल 2019 के आम चुनाव में मांड्या सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल करने वाली सांसद सुमलता अंबरीश बीजेपी में शामिल हुईं.

11:33 AM. 5 Apr 24 11:33 AM. 5 Apr

चुनाव आयोग ने ‘आप’ नेता आतिशी को नोटिस भेजा

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को नोटिस भेजा है. आपको बता दें कि बीजेपी ने शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें नोटिस मिला है.

10:12 AM. 5 Apr 24 10:12 AM. 5 Apr

आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा

आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है. आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि एमपीसी उदार रुख को वापस लेने के फैसले पर कायम.

9:30 AM. 5 Apr 24 9:30 AM. 5 Apr

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार,उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है और सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.

8:01 AM. 5 Apr 24 8:01 AM. 5 Apr

21 किलोग्राम हेरोइन जब्त

STF असम और कछार पुलिस के संयुक्त अभियान में सिलचर में 21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.

7:54 AM. 5 Apr 24 7:54 AM. 5 Apr

कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी करेगी. यह पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित होगा. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करेंगे.

7:54 AM. 5 Apr 24 7:54 AM. 5 Apr

राजस्थान के चूरू में पीएम मोदी की जनसभा

राजस्थान के चूरू में पीएम नरेंद्र मोदी आज एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी की रैली हो रही है. यहां विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का पराजित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >