Breaking News: बीएसएफ मेघालय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रकों में भरी 31 भैंसों को किया रेस्क्यू

Breaking News Live updates: पूर्वी दिल्ली में एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. दिल्ली पुलिस ने बताया, पूर्वी दिल्ली में एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल को उनके कार्यालय में घुसकर तीन लोगों ने गोली मारी. इधर नये साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए मुंबई पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास अतिरिक्त व्यवस्था की है. गोवा में 5-6 जनवरी को होगी RSS की राष्ट्रीय समन्वय बैठक होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया.

Live Updates
3:15 AM. 1 Jan 23 9:45 PM. 31 Dec

बीएसएफ मेघालय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रकों में भरी 31 भैंसों को किया रेस्क्यू

बीएसएफ मेघालय ने पूर्वी खासी हिल्स की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रकों में भरी 31 भैंसों को रेस्क्यू किया है. इन भैंसों को आगे तस्करी के लिए बांग्लादेश लाया गया था.

3:15 AM. 1 Jan 23 9:45 PM. 31 Dec

अज्ञात व्यक्ति ने किया फोन, आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की दी धमकी

महाराष्ट्र के पुलिस नियंत्रण कक्ष को आज एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसमें आरएसएस मुख्यालय उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी जानकारी सीपी नागपुर अमितेश कुमार ने दी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

3:15 AM. 1 Jan 23 9:45 PM. 31 Dec

पूर्व पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का 95 वर्ष की आयु में निधन, वेटिकन न्यूज ने किया ट्वीट

पूर्व पोप बेनेडिक्ट का शनिवार को 95 वर्ष की आयु में उनके वेटिकन निवास पर निधन हो गया. वेटिकन न्यूज ने ट्वीट किया, “दुख के साथ, मैं आपको सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस, बेनेडिक्ट सोलहवें का आज 9:34 बजे वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया. आगे की जानकारी जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी.”

3:15 AM. 1 Jan 23 9:45 PM. 31 Dec

राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा का पलटवार, कहा- नागपुर में ध्वज के आगे ‘गुरु दक्षिणा’ देनी चाहिए

राहुल गांधी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर वह बीजेपी को गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाना चाहिए. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें आरएसएस और बीजेपी को अपना गुरु नहीं, बल्कि ‘भारत माता’ के झंडे को मानना चाहिए. उनका नागपुर में स्वागत है, उन्हें ‘भारत माता’ के ध्वज के आगे ‘गुरु दक्षिणा’ देनी चाहिए.

7:50 PM. 31 Dec 22 2:20 PM. 31 Dec

एडीजीपी कश्मीर ने बताया, 23 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गये

अलग-अलग घटनाओं में 850 राउंड फायरिंग, 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा. मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए बीएसएफ ने 9 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है, जो अनजाने में आईबी पार कर गए थे. 2022 में 21 स्थानीय लोगों (3 केपी और 15 मुसलमानों सहित 6 हिंदू) और अन्य राज्यों के 08 सहित कुल 29 नागरिक मारे गए. बासित डार और आदिल वानी को छोड़कर आतंकी अपराधों में शामिल सभी आतंकवादी बेअसर हो गए हैं. दोनों को भी बहुत जल्द बेअसर कर दिया जाएगा.

7:50 PM. 31 Dec 22 2:20 PM. 31 Dec

अमित शाह बोले- भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु में कहा, जब हमारे ITBP जवान सीमा पर तैनात होते हैं तो किसी की भी हिम्मत नहीं है कि भारत की एक भी इंच का भी अतिक्रमण कर पाए.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: पूर्वी दिल्ली में एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. दिल्ली पुलिस ने बताया, पूर्वी दिल्ली में एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल को उनके कार्यालय में घुसकर तीन लोगों ने गोली मारी. इधर नये साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए मुंबई पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास अतिरिक्त व्यवस्था की है. गोवा में 5-6 जनवरी को होगी RSS की राष्ट्रीय समन्वय बैठक होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >