Breaking News Live: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में नदी में गिरी कार, चार की मौत

Breaking News Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर दौरे पर जायेंगे. जहां चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. शाह तीन दिन ठहरेंगे और जातीय संकट को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में नदी में गिरी कार, चार की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक कार के रग्गी नाले में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. यह जानकारी डोडा के उपायुक्त ने दी.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

मैसूरु और धनबाद की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख देगी मोदी सरकार

पीएमओ ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु और धनबाद की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसके साथ ही, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

मणिपुर में सेना ने हथियारों और ग्रेनेड से लैस 25 बदमाशों को घेरा

टीवी न्यूज के अनुसार, रक्षा विभाग ने कहा कि सेना ने मणिपुर में विभिन्न स्थानों पर हथियारों और ग्रेनेड से लैस 25 बदमाशों को घेर लिया है.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

महाराष्ट्र के ठाणे में बस-ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के मालशेज घाट में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों के घायल होने की आशंका है.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

कनार्टक में बस-कार की टक्कर में 10 की मौत

कर्नाटक के तिरुमकुदलु-नरसीपुरा के पास एक निजी बस और एक कार के बीच दुर्घटना में दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह जानकारी मैसूर की एसपी सीमा लातकर ने दी.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

विश्व स्वास्थ्य संगठन में दोबारा बाहरी ऑडिटर चुने गए कैग गिरीश चंद्र मुर्मू

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बाहरी ऑडिटर के रूप में फिर से चुना गया है. उनका नया कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा. कैग गिरीश चंद्र मुर्मू पहले ही 2019 से 2023 तक चार साल के लिए डब्ल्यूएचओ में यह पद संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव 29 मई, 2023 को जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में हुआ. यहां पहले दौर के मतदान में ही भारत के कैग को भारी बहुमत (156 में से 114 वोटों) से फिर से चुना गया. बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच कैग की नियुक्ति उसकी व्यावसायिकता, उच्च मानकों, वैश्विक ऑडिट अनुभव और मजबूत राष्ट्रीय साख को दर्शाती है.

10:22 PM. 29 May 23 10:22 PM. 29 May

मणिपुर के गांवों में घरों को जलाने के मामले में 22 उपद्रवी अरेस्ट

भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स ने सोमवार को कहा कि मणिपुर के इंफाल में वाईकेपीआई के पहाड़ी क्षेत्र के सनसाबी, ग्वालताबी और शबुनखोल खुनाओ गांवों में घरों को जलाने की घटना में 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पांच 12 बोर डबल बैरल और तीन सिंगल बैरल राइफलें, स्थानीय हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद किया गया है.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CVC प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पद की शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पद की शपथ दिलाई.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

यासीन मलिक को फांसी वाली मांग पर हाईकोर्ट में सनुवाई

यासीन मलिक (प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख) के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एनआईए की अपील. इस मामले में आज सुनवाई होगी.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

बिना पर्ची और पहचान पत्र के 2000 के नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका को HC ने किया खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जो बिना किसी मांग पर्ची और पहचान प्रमाण के 2000 रुपये के नोटों के विनिमय की अनुमति देता है.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

मध्य प्रदेश के भिंड में खेत पर अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक गांव के एक खेत में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग की गई है. भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

वाईएस शर्मिला ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से मुलाकात की

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने बेंगलुरु में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से मुलाकात की.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

पीएम मोदी ने रजब तैयब एर्दोगन को तुर्की के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजब तैयब एर्दोगन को तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी. मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में वैश्विक मुद्दों पर हमारे द्विपक्षीय संबंध और सहयोग बढ़ते रहेंगे.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

आयकर अधिकारियों को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में 10 गिरफ्तार

तमिलनाडु में आयकर अधिकारियों को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में डीएमके पार्षद समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, जब आईटी अधिकारियों ने मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें छापेमारी करने से रोक दिया.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

असम के सोनितपुर में लगे भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 आंकी गयी है.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

ड्रग्स की खेप ले जा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

पंजाब में सीमा के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन की मदद से ड्रग्स की खेप सीमा पर ले जाया जा रहा था.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

गुजरात में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद

गुजरात के खेड़ा जिले के गोबलेज गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

असम के गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

असम के गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. संयुक्त पुलिस आयुक्त थुबे प्रतीक विजय कुमार ने बताया, मृतक छात्र हैं. यह घटना जालुकबाड़ी इलाके में हुई थी.

12:29 PM. 29 May 23 12:29 PM. 29 May

तुर्किये राष्ट्रपति चुनाव में एर्दोगन ने दर्ज की बड़ी जीत

तुर्किये के मौजूदा राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने देश में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ के अनुसार एर्दोगन को 52.1 फीसदी वोट मिले, जबकि कमाल को 47.9 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं. घोषणा से पहले ही एर्दोगन ने अपनी जीत का दावा कर दिया था और अपने समर्थकों से कहा था कि मैं आगामी पांच वर्षों के लिए एक बार फिर से इस देश पर शासन करने की जिम्मेदारी सौंपने के वास्ते अपने राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य का शुक्रिया अदा करता हूं.

7:22 AM. 29 May 23 7:22 AM. 29 May

पीएम मोदी आज असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखायेंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

7:22 AM. 29 May 23 7:22 AM. 29 May

आज से 1 जून तक मणिपुर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय मणिपुर दौरे पर जायेंगे. जहां चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर दौरे पर जायेंगे. जहां चल रहे जातीय संघर्ष का समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. शाह तीन दिन ठहरेंगे और जातीय संकट को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >