Breaking News Live: दिल्ली में कोरोना के मामले 300 के पार, संक्रमण दर 13.89 फीसदी

Breaking News Live updates: भारत निर्वाचन आयोग आज कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. अफगानिस्तान के काबुल में सुबह 5:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केप पर 4.3 मापी गयी है. जनप्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को 5 दिनों के लिए लोकायुक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Live Updates
2:33 AM. 30 Mar 23 9:03 PM. 29 Mar

दिल्ली में कोरोना के मामले 300 के पार, संक्रमण दर 13.89 फीसदी

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार की शाम जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर के बाद पहली बार कोविड के मामले 300 पार पहुंच गए हैं और संक्रमण दर बढ़कर 13.89 फीसदी हो गई.

2:33 AM. 30 Mar 23 9:03 PM. 29 Mar

हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोप में तमिलनाडु के आईपीएस अधिकारी होंगे निलंबित

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि उन्होंने प्राधिकारियों को हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोपी आईपीएस अधिकारी बलवीर सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया है.

2:33 AM. 30 Mar 23 9:03 PM. 29 Mar

अमृतपाल ने रिकॉर्डेड वीडियो में कहा, कोई मेरा बाल बांका नहीं कर सकता

टीवी चैनल आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल का रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है कि कोई मेरा बाल बांका भी नहीं कर सकता.

2:33 AM. 30 Mar 23 9:03 PM. 29 Mar

अदाणी ग्रुप ने ने समूचे कर्ज के भुगतान का किया दावा

शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे अडाणी समूह ने प्रवर्तक स्तर पर शेयर गिरवी रखकर लिए गए 2.15 अरब डॉलर के समूचे कर्ज के भुगतान का दावा करते हुए कहा है कि सिर्फ परिचालन वाली कंपनी के स्तर पर लिया गया कर्ज ही बकाया है. अडाणी समूह ने शेयरों के एवज में लिए गए 2.15 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान नहीं किए जाने की खबरों को ‘आधारहीन एवं जानबूझकर की गई शरारत’ बताते हुए खारिज कर दिया है.

9:09 PM. 29 Mar 23 3:39 PM. 29 Mar

केजरीवाल ने कहा, लोकतंत्र को रौंदने की कोशिश कर रही भाजपा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर की घटनाओं से लोकतंत्र के बारे में सकारात्मक संदेश जाता है. भाजपा लोकतंत्र को रौंदने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी की छापेमारी की धमकी या 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश आप विधायकों को नहीं तोड़ सकती. भाजपा विधायकों को बोलने का मौका देने के लिए आप स्वेच्छा से दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाई, हम आलोचना सुनना चाहते हैं.

8:04 PM. 29 Mar 23 2:34 PM. 29 Mar

बीजेपी सांसद गिरीश बापट के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसद बीजेपी सांसद गिरीश बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और पुणे के विकास के लिए विशेष रूप से भावुक थे. उनका निधन दुखद है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: भारत निर्वाचन आयोग आज कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. अफगानिस्तान के काबुल में सुबह 5:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केप पर 4.3 मापी गयी है. जनप्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को 5 दिनों के लिए लोकायुक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >