Breaking News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाया गया तिहाड़ जेल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:02 PM. 29 Jun 24 7:02 PM. 29 Jun

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाया गया तिहाड़ जेल

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया.

2:26 PM. 29 Jun 24 2:26 PM. 29 Jun

रिमांड खत्म होने पर अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर आई सीबीआई

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर आई. आबकारी नीति मामले में उनकी 3 दिन की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है.

1:51 PM. 29 Jun 24 1:51 PM. 29 Jun

आप ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर बीजेपी मुख्यालय के करीब प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी के मुख्यालय के करीब प्रदर्शन किया.

12:37 PM. 29 Jun 24 12:37 PM. 29 Jun

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में हुए हादसे में पांच जवानों की मौत पर शोक जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लद्दाख में नदी पार करते समय टैंक पर सवार सेना के पांच जवानों की मौत होने की घटना से गहरा दुख हुआ.

11:47 AM. 29 Jun 24 11:47 AM. 29 Jun

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गुजरात में सात स्थानों पर की छापेमारी

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गुजरात में सात स्थानों पर छापेमारी की है. यह जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई है.

10:55 AM. 29 Jun 24 10:55 AM. 29 Jun

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

महाराष्ट्र के जालना जिले में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे को समृद्धि एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है. बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कदवांची गांव के करीब हुआ.

10:39 AM. 29 Jun 24 10:39 AM. 29 Jun

दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी का जलस्तर बढ़ा, सेना के जवानों की जान जाने की आशंका

रक्षा अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया. इस हादसे में सेना के जवानों की जान जाने की आशंका व्यक्त की गई है.

10:29 AM. 29 Jun 24 10:29 AM. 29 Jun

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई. घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. विरुधुनगर जिला कलेक्टर ने यह जानकारी दी.

10:06 AM. 29 Jun 24 10:06 AM. 29 Jun

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में पोत पर किया मिसाइल हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजर रहे एक पोत पर मिसाइल से हमला किया. ब्रिटेन की सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है.

9:34 AM. 29 Jun 24 9:34 AM. 29 Jun

वसंत विहार में गड्ढे में गिरे मजदूर का शव NDRF द्वारा बाहर निकाला गया

वसंत विहार में निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरे मजदूर का शव NDRF की टीम द्वारा बाहर निकाला जा रहा है. अब तक तीन में से दो मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं. अन्य मजदूर की तलाश और बचाव अभियान जारी है.

7:57 AM. 29 Jun 24 7:57 AM. 29 Jun

अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्री नुनवान बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हो चुके हैं.

7:13 AM. 29 Jun 24 7:13 AM. 29 Jun

NTA ने पहले स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कर दी है. NCET 2024 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी. संयुक्त CSIR UGC NET 25-27 जुलाई को आयोजित की जाएगी. UGC NET जून 2024 चक्र 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होगी.

7:12 AM. 29 Jun 24 7:12 AM. 29 Jun

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच फाइनल आज

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका हराकर 13 साल का खिताबी सूखा खत्म करने की कोशिश करेगी.

7:12 AM. 29 Jun 24 7:12 AM. 29 Jun

NTA ने पहले स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कर दी है. NCET 2024 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी. संयुक्त CSIR UGC NET 25-27 जुलाई को आयोजित की जाएगी. UGC NET जून 2024 चक्र 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >