Breaking News: अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में आठ साल बच्चे समेत पांच की मौत

Breaking News Live updates: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात की. मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अपील पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली है, जिसे उन्होंने चुनौती दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं. आज श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला मामले में फैसला आना है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
11:03 PM. 29 Apr 23 11:03 PM. 29 Apr

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में आठ साल बच्चे समेत पांच की मौत

अमेरिकी राज्य टेक्सास के क्लीवलैंड में एक व्यक्ति ने राइफल लेकर अपने पड़ोसियों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिससे आठ साल के एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात में उस वक्त हुई जब मकान के पिछले हिस्से में गोलियां चला रहे व्यक्ति को उसके पड़ोसियों ने गोलीबारी बंद करने को कहा, क्योंकि वे उस वक्त सोने का प्रयास कर रहे थे. सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग केपर्स ने कहा कि ह्यूस्टन से करीब 72 किलोमीटर उत्तर में क्लीवलैंड शहर में गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारी 39 वर्षीय संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने गोलीबारी में एआर राइफल का इस्तेमाल किया.

10:58 PM. 29 Apr 23 10:58 PM. 29 Apr

हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) जेओए (आईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो के विशेष जांच दल ने दो और लोगों (एक भाई और एक बहन) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के मुताबिक ये आरोपी इस मामले की प्रमुख आरोपी उमा आजाद के पड़ोस में रह रहे थे. जब पेपर लीक का यह मामला सामने आया था, तब उमा आजाद तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवा आयोग (एचपीएसएससी) में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत थीं.

10:58 PM. 29 Apr 23 10:58 PM. 29 Apr

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, NCERT के सिलेबस से हटाया नहीं गया डार्विन का सिद्धांत

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि डार्विन के सिद्धांत को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से हटाने का दावा भ्रामक है. जब छात्रों पर बोझ कम करने के लिए कोरोना के कारण पाठ्यक्रमों का सरलीकरण किया जा रहा था, तो कक्षा 10 तक डार्विन का सिद्धांत नहीं था. यदि कोई हो छात्र कक्षा 10वीं तक चाहता है, वह वही पढ़ सकता है. डार्विन का सिद्धांत अभी भी कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम में मौजूद है. इस तरह के भ्रामक दावे नहीं किए जाने चाहिए.

10:58 PM. 29 Apr 23 10:58 PM. 29 Apr

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हेरोइन का पैकेट बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया. एक अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के हरदो रतन गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने गांव में खेत से पैकेट बरामद किया, जिसमें करीब 1.5 किलोग्राम मादक पदार्थ है. उन्होंने बताया कि पैकेट गेहूं की कटाई के बाद पराली की कटाई के दौरान मिला.

10:58 PM. 29 Apr 23 10:58 PM. 29 Apr

मुंबई की भिवंडी में इमारत ढही, नौ लोगों की बचाई गई जान, एक की मौत

ठाणे नगर निगम ने बताया कि मुंबई की भिवंडी में एक इमारत गिरी है और अब तक 9 लोगों को बचाया गया है. बचाव कार्य जारी है. उधर, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि भिवंडी में इमारत के मलबे में 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसमें 9 को बचा लिया गया है, जिनमें से 8 का इलाज चल रहा है और एक की मौत हो गई है. आगे का बचाव अभियान जारी है.

10:58 PM. 29 Apr 23 10:58 PM. 29 Apr

राहुल गांधी मानहानि मामले में दो मई को होगी अगली सुनवाई

गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से 2 मई तक जवाब दाखिल करने के लिए सूरत सत्र न्यायालय के ‘मोदी उपनाम’ मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है. अगली सुनवाई मंगलवार 2 मई को होगी. इस दिन दोनों पक्ष अपनी अंतिम दलील पेश करेंगे.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

जेपी नड्डा ने कर्नाटक के धारवाड़ में किया रोड शो

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के धारवाड़ जिले के कलाघाटगी में रोड शो किया.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

बेंगलुरु में तीन जगहों पर ईडी की छापेमारी, दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त

ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ (बायजू ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म) के मामले में बेंगलुरु में 3 परिसरों पर तलाशी ली है. तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7171 नये मामले सामने आये

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7171 नये मामले सामने आये है. एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 51314 रह गयी है.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में हवाई हमले किए

सीरिया के होम्स प्रांत में संदिग्ध रूप से इजराइल ने शनिवार तड़के हवाई हमले किए. सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि देश के वायु रक्षा बलों ने होम्स में इजराइल की कुछ मिसाइलों को मार गिराया. अभी इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

मद्रास हाईकोर्ट ने चिथिरई उत्सव के दौरान शराब दुकानों को बंद करने की याचिका पर दिया आदेश

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने मदुरै जिला प्रशासन को मदुरै जिले में चिथिरई उत्सव के अवसर पर 30 अप्रैल से 5 मई तक तस्माक (शराब की दुकान) और मनोरंजन क्लबों को बंद करने की मांग करने वाली एक भाजपा नेता द्वारा दायर याचिका पर विचार करने का आदेश दिया है.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, खिलाड़ियों से मिलने पहुंची जंतर-मंतर

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आलंपिक मेडल विजेता पहलवानों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन में मिल गया है. प्रियंका गांधी शनिवार की सुबह प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं. उन्होंने महिला खिलाड़ियों के साथ लंबी बातचीत भी की.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

PM नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आज से कर्नाटक चुनाव में एंट्री होगी. बतौर बीजेपी के स्टार प्रचार वह कर्नाटक में दो दिनों तक रैली को संबोधित करेंगे.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक में करेंगे जनसभा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कर्नाटक में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

1:26 PM. 29 Apr 23 1:26 PM. 29 Apr

श्रद्धा हत्याकांड में आज आयेगा फैसला

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ कोर्ट आज सुनाएगा फैसला.

7:13 AM. 29 Apr 23 7:13 AM. 29 Apr

राहुल गांधी की याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी

मानहानि मामले में राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. इस फैसले को उन्होंन हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात की. मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की अपील पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली है, जिसे उन्होंने चुनौती दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं. आज श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला मामले में फैसला आना है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >