Breaking News Live : राजस्थान में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

Breaking News Live Updates: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. मुंबई पुलिस ने बताया, मंगलवार की रात मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. देश के कई इलाकों में बारिश के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है. कई राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
10:41 PM. 28 Jun 23 10:41 PM. 28 Jun

राजस्थान में दो ट्रकों में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो अन्य ट्रको को टक्कर मार दी, जिसके बाद लगी आग मे पांच लोग जिंदा जल गए. पुलिस ने बताया कि मवेशियों को ले जा रहे ट्रक सहित तीन ट्रकों में आग लग गई और आग में 12 मवेशियों की भी मौत हो गई. उसने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके में हुआ.

10:38 PM. 28 Jun 23 10:38 PM. 28 Jun

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी CM बनाया गया

6:05 PM. 28 Jun 23 6:05 PM. 28 Jun

देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, मारी गई गोली 

देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है की उनकी गाड़ी पर चार हमलावरों ने गोली चलाई, जिसमें उनके पीठ में एक गोली जा लगी है. उन्हे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है.

3:57 PM. 28 Jun 23 3:57 PM. 28 Jun

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद में आएगा विधेयक

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. इसके लिए संसद में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 पेश किया जाएगा. बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया कि इस विधेयक के पारित होने पर अस्तित्व में आने वाला कानून वर्ष 2008 के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम का स्थान लेगा.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को अदालत के समक्ष पेश किया गया

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को दिल्ली के पटियाला हाउस परिसर में पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है. हमने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है और इसका लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जाएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया, आज की बैठक में हमने 40,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इससे 1,20,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. कई उद्योग महाराष्ट्र में आ रहे हैं क्योंकि हमारे राज्य में बहुत संभावनाएं हैं. अब महाराष्ट्र FDI में फिर नंबर 1 बन गया है.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुमार वाई कांग्रेस में शामिल, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कुमार वाई कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा पर UAPA की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर को सीबीआई में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. भटनगार झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक हैं.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

मुंबई में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंबई पुलिस ने बताया, मंगलवार की रात मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 279,304(ए),337,338 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी AICC कार्यालय पहुंचे.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

मध्य प्रदेश के दतिया में गाड़ी पलटने से पांच लोगों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के दतिया बुहारा गांव के पास एक गाड़ी के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, दुरसड़ा क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल है, ग्वालियर के बिलहेटी गांव का एक परिवार अपनी आयशर गाड़ी से शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जा रहा था, उनके ड्राइवर को डायवर्ट रूट की चौड़ाई समझ में नहीं आई जिसकी वजह से गाड़ी नीचे पलट गई. फंसे लोगों को बचाया गया है, 5 लोगों की मृत्यु हुई और 2 घायलों को अस्पताल भेजा गया है. परिजनों से पूछताछ जारी है.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

कर्नाटक में बीजेपी नेता की हत्या मामले में पीएफआई के फरार संदिग्धों के तीन ठिकानों पर एनआईए की रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पिछले साल कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कैडरों द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या से संबंधित मामले में मंगलवार को तीन फरार संदिग्धों के घरों पर व्यापक तलाशी ली. एनआईए ने कर्नाटक के 2 जिलों में 3 स्थानों की तलाशी ली. एजेंसी ने कर्नाटक के कोडागु जिले में अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान और दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों पर तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज जब्त किए.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

बर्लिन स्पेशल समर ओलंपिक में भारत ने 76 गोल्ड के साथ जीते 202 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीतने के लिए एथलीटों को बधाई दी.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

NCP की आज अहम बैठक

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद NCP की आज अहम बैठक.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की. सुरक्षा के तहत यात्रा का काफिला रवाना किया गया. अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं की जांच की गई.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

ED का ऑफिसर बता कर पैसे की मांग, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के ग्रामीण ASP नीरज चंद्राकर ने बताया, राखी थाना में आबकारी विभाग के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात नंबर से किसी ने व्यक्ति ने खुद को ED का ऑफिसर बता कर पैसे की मांग थी. FIR दर्ज कर हमारी टीमों ने 2 आरोपी अश्विनी भाटिया और निशांत इंगड़े को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने 4 अन्य अधिकारियों से पैसे लिए हैं.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

पटना में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो

पटना में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो हो गई है. विक्रेता मोहम्मद फहीम ने बताया, जहां से टमाटर आ रहे है वहां बहुत बारिश हो रही है जिस कारण फसल गल गई है. पहले बिहार के टमाटर बिक रहे थे जोकि सस्ते थे पर अब वे खत्म हो गए हैं. अब टमाटर बेंगलुरु से आ रहे हैं.

2:43 PM. 28 Jun 23 2:43 PM. 28 Jun

तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि मामले में अहमदबाद कोर्ट में आज सुनवाई होगी

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि मामले में अहमदबाद कोर्ट में आज सुनवाई होगी.

7:19 AM. 28 Jun 23 7:19 AM. 28 Jun

रूस ने यूक्रेन के क्रामातोर्स्क इलाके में किया मिसाइल हमला, बच्चे समेत चार लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के क्रामातोर्स्क इलाके में मिसाइल हमला किया. हमले में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. मुंबई पुलिस ने बताया, मंगलवार की रात मुंबई के मुलुंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तुकाराम सावंत नाम के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. देश के कई इलाकों में बारिश के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है. कई राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बनें रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >