Breaking News Live: अभिनेत्री राखी सावंत की मां का मुंबई में निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Breaking News Live updates: इंडियन मुजाहिदीन के संचालक शहजाद अहमद की आज दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसे 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अधिकारियों पर हमला करने का दोषी ठहराया गया था. जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गले लगाया.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

अभिनेत्री राखी सावंत की मां का मुंबई में निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है. वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं. राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था. राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया है.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

कैलिफ़ोर्निया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और चार अन्य घायल

इस महीने कैलिफ़ोर्निया में चौथी सामूहिक गोलीबारी में शनिवार सुबह लॉस एंजिल्स में एक शूटिंग में कम से कम तीन लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में यह मामला सामने आया है.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

NCC पीएम रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह भी रहें मौजूद

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में शामिल हुए. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहें.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं दुबारा की गयी बहाल

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. यह जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारी ने दी है.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम, अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है. साथ ही बता दें कि पब्लिक के लिए यह उद्यान 31 जनवरी से 8 मार्च तक खुलेगा.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

24 घंटे में सड़कों की मरम्मत होगी, रिपेयर किये जाएंगे सारे फुटपाथ, केजरीवाल की PC

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्माण कार्य पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों को साफ़, सुंदर और विश्वस्तरीय बनाने का पूरा प्लान बनकर तैयार है. साथ ही उन्होंने कहा कि 24 घंटे में सड़कों की मरम्मत होगी. साथ ही सारे फूटपाथ रिपेयर किये जाएंगे.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

इंडियन मुजाहिदीन के संचालक शहजाद अहमद की दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत

इंडियन मुजाहिदीन के संचालक शहजाद अहमद की आज दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसे 2008 के बाटला हाउस मुठभेड��� मामले में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अधिकारियों पर हमला करने का दोषी ठहराया गया था. जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

3:43 AM. 29 Jan 23 3:43 AM. 29 Jan

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लगाया गले, देखें तस्वीर

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गले लगाया.

7:53 PM. 28 Jan 23 7:53 PM. 28 Jan

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने अनुशासन लागू करने समिति गठित की

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक समिति गठित की समिति विशेष रूप से 27 जनवरी 2023 की घटना की जांच कर सकती है जो कला संकाय के बाहर घटित हुई थी.

7:53 PM. 28 Jan 23 7:53 PM. 28 Jan

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं.

7:53 PM. 28 Jan 23 7:53 PM. 28 Jan

राजस्थान के मलसेरी डूंगरी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में मलसेरी डूंगरी मंदिर की यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की.

6:57 PM. 28 Jan 23 6:57 PM. 28 Jan

कोई ताकत भारत को खत्म नहीं कर सकती : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के भीलवाड़ा में कहा कि कोई भी ताकत भारत को खत्म नहीं कर सकती है. हमें अपने हजारों साल पुराने इतिहास, सभ्यता और संस्कृति पर गर्व है.

5:57 PM. 28 Jan 23 5:57 PM. 28 Jan

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 48, कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जबकि 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे. दूसरी ओर कांग्रेस ने भी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

5:57 PM. 28 Jan 23 5:57 PM. 28 Jan

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी बोले- भारत में स्टार्टअप्स की संख्या दुनिया में तीसरे नंबर पर

हैदराबाद के तेलंगाना में जी 20 फर्स्ट इनसेप्शन मीट के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, आज भारत में स्टार्टअप्स की संख्या दुनिया में तीसरे नंबर पर है. हमारे युवा जॉब होल्डर के बजाय जॉब क्रिएटर बनना चाहते हैं. भारतीय स्टार्टअप्स की सफलता हमारे युवाओं के जुनून को दर्शाती है.

5:57 PM. 28 Jan 23 5:57 PM. 28 Jan

मध्य प्रदेश में वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त

मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

5:57 PM. 28 Jan 23 5:57 PM. 28 Jan

राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में स्टेडियम का किया उद्घाटन

कर्नाटक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में केएलई सोसाइटी के बीडीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया. उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी थे.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

कर्नाटक में सर्वोदय दिवस के मौके पर मांस की बिक्री पर रोक

कर्नाटक ने बीबीएमपी (ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिके) ने 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस (शहीद दिवस) पर बीबीएमपी सीमा में वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसको लेकर एक परिपत्र जारी किया गया है.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, 26 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया, पूर्व में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित थी.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से शुरू, महबूबा मुफ्ती शामिल

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से फिर शुरू हुई. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

अमित शाह आज कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर रहेंगे.जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में पार्टी द्वारा आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे. अपनी यात्रा के दौरान, एचएम शाह बेलगावी जिले के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

प्रधानमंत्री भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित भगवान देवनारायण जी के 1111वें ‘अवतरण महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे. पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण जी के 1111वें ‘अवतरण महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे. भगवान देवनारायण जी की पूजा राजस्थान के लोगों द्वारा की जाती है और उनके अनुयायी देश भर में फैले हुए हैं.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

‘युवा गलाम पदयात्रा में भारी संख्या में जुटे तेदेपा कार्यकर्ता

आंध्र प्रदेश में तेदेपा कार्यकर्ता कल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश द्वारा शुरू की गई ‘युवा गलाम (युवाओं की आवाज) पदयात्रा’ के लिए कुप्पम में बड़ी संख्या में एकत्र हुए.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में

15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होगा.

4:37 PM. 28 Jan 23 4:37 PM. 28 Jan

PM मोदी आज करियप्पा परेड ग्राउंड में ‘NCC PM’ रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करियप्पा परेड ग्राउंड में ‘NCC PM’ रैली को संबोधित करेंगे.

12:44 PM. 28 Jan 23 12:44 PM. 28 Jan

यरुशलम में गोलीबारी में 8 की मौत, 10 घायल

यरुशलम में भारी गोलीबारी में 8 लोगों के मरने की खबर है. जबकि 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: इंडियन मुजाहिदीन के संचालक शहजाद अहमद की आज दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसे 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अधिकारियों पर हमला करने का दोषी ठहराया गया था. जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गले लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >