Breaking News Live: रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Breaking News Live updates: आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह और BJP चीफ जेपी नड्डा, पीएम मोदी भी करेंगे प्रचार का आगाज. वहीं, राहुल गांधी आज कर्नाटक के जेवर्गी में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित. दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. 135 यात्रियों को पोर्ट सूडान से लेकर जेद्दा के लिए IAF C-130J फ्लाइट रवाना.

Live Updates
10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दो FIR दर्ज 

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दो FIR दर्ज किया गया है, इसमें एक एफआईआर नाबालिग की तरफ से की गई है.

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

दिल्ली में ओवर टाइम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा एक्स्ट्रा पैसा, सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

दिल्ली में ओवर टाइम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा एक्स्ट्रा पैसा, सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

‘अगर मेरे इस्तीफे से खिलाड़ी संतुष्ट तो दे दूंगा इस्तीफा’, बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान 

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि, ‘अगर मेरे इस्तीफे से खिलाड़ी संतुष्ट तो दे दूंगा इस्तीफा’.

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

बीजेपी ने चुनाव आयोग से की मल्लिकार्जुन खरगे की शिकायत, खरगे पर FIR दर्ज करने की मांग

पीमए पर सांप वाले बयान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शिकायत की है, बीजेपी ने खरगे पर FIR दर्ज करने और चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की भी मांग की है.

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए, धरने पर बैठे पहलवानों की मांग 

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए, दिल्ली के जंतर मंतर में बैठे पहलवानों ने ये मांग की है, उनका कहना है की बृजभूषण सिंह पद में रहते हुए पद का दुरूपयोग कर सकते हैं.

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

बीबीसी के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने दिया इस्तीफा, बोरिस जॉनसन ऋण मामले में लगे थे गंभीर आरोप

बीबीसी के चेयरमैन रिचर्ड शार्प ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, आपको बताएं की ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ऋण मामले में रिचर्ड शार्पलगे थे गंभीर आरो

10:41 PM. 28 Apr 23 10:41 PM. 28 Apr

पहलवानों की बड़ी जीत, बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज होगी FIR, सॉलिसिटर जनरल ने SC को दी जानकारी 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स की मांग पर एक्शन होता दिखाई दे रहा है. देशभर में इस मुद्दे के गरमाने के बाद अब सॉलिसिटर जनरल (SG) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस मामले में आज (शुक्रवार) ही FIR दर्ज कर ली जाएगी. सुनवाई के दौरान रेसलर्स ने सुरक्षा की मांग की

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

कर्नाटक में कांग्रेस पर भड़के अमित शाह

कर्नाटक के नवलगुंड विधानसभा क्षेत्र में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी बीजेपी पार्टी है. यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि कर्नाटक की जनता मंच को आगे ले जाने के लिए डबल-इंजन बीजेपी सरकार चाहती है या रिवर्स-गियर वाली कांग्रेस सरकार.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के आवास पहुंची सीबीआई

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़े जम्मू-कश्मीर में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली आवास पर पहुंची.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

बीजेपी को नहीं मिलेगा फायदा

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुदीप और दर्शन ऐसे अभिनेता हैं जो बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं, लेकिन वे पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इससे बीजेपी को कोई बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

SC ने खारिज की याचिका

ठाकरे- शिंदे विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट की सभी संपत्तियों को एकनाथ शिंदे समूह को हस्तांतरित करने की याचिका खारिज कर दी है.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

बीजेपी का बढ़ा कुनबा

बीजेपी का कुनबा बढ़ गया है. जेडीयू के पूर्व नेता अजय आलोक ने आज पार्टी की सदस्यता जॉइन कर ली है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. पूरी खबर पढ़ें यहां…

Bihar Cabinet Expansion : BJP-JDU में बनी बात, Nitish Kumar कैबिनेट का विस्तार कल? इन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह संभव

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

कोरोना के 7,533 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आये हैं. इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53852 हो गई है.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बीजेपी नेता की कथित हत्या और कालियागंज दुष्कर्म और हत्या मामले का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

इंडोनेशिया में नौका डूबने से 11 की मौत, नौ लापता

पश्चिमी इंडोनेशिया में एक नौका के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य अब भी लापता हैं. नौका में कम से कम 78 लोग सवार थे. पेकनबारू तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख न्योमन सिद्धकार्य ने बताया कि बचावकर्मियों को अभी तक 11 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. अभी तक 58 लोगों को बचाया गया है. इनमें से कई लोग घंटों तक पानी में रहने के कारण बेहोश हो गए थे.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

वापस पाकिस्तान लौटा ड्रोन

पाकिस्तान की ओर से आने वाला एक ड्रोन जवानों की फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौट गया. बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने रोक लिया. गोलीबारी के बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

2:34 PM. 28 Apr 23 2:34 PM. 28 Apr

नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बाजुरा के दाहाकोट में भूकंप के साथ रिक्टर स्केल पर 4.8 और 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.

7:08 AM. 28 Apr 23 7:08 AM. 28 Apr

अमित शाह और जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा

आज कर्नाटक में आज मेगा प्रचार का दिन है. बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज आज से पूरे दम-खम के साथ चुनावी अभियान में उतर रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में दौरे पर हैं. इधर आज से पीएम मोदी भी कर्नाटक में चुनावी प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज कर्नाटक के जेवर्गी में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह और BJP चीफ जेपी नड्डा, पीएम मोदी भी करेंगे प्रचार का आगाज. वहीं, राहुल गांधी आज कर्नाटक के जेवर्गी में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित. दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. 135 यात्रियों को पोर्ट सूडान से लेकर जेद्दा के लिए IAF C-130J फ्लाइट रवाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >