Breaking News: अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ऑफिस में पत्नी सुनीता ने की भेंट

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:35 PM. 27 Jun 24 7:35 PM. 27 Jun

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ऑफिस में पत्नी सुनीता ने की भेंट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय से रवाना हुईं. कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को हर दिन 30 मिनट के लिए उनसे मिलने की इजाजत दे दी है. आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं.

5:30 PM. 27 Jun 24 5:30 PM. 27 Jun

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक हो रही है. जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, एनसीपी-एससीपी नेता शरद पवार शामिल हैं.

5:10 PM. 27 Jun 24 5:10 PM. 27 Jun

नीट घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी ने बताया, महाराष्ट्र सरकार ने नीट घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है.

4:34 PM. 27 Jun 24 4:34 PM. 27 Jun

जम्मू-कश्मीर के अर्नास रियासी में कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के अर्नास रियासी में एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

2:35 PM. 27 Jun 24 2:35 PM. 27 Jun

लालकृष्ण आडवाणी एम्स से डिस्चार्ज

BJP के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS से डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती.

1:51 PM. 27 Jun 24 1:51 PM. 27 Jun

राज्यसभा के सभापति ने नड्डा को उच्च सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा को उच्च सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की.

1:51 PM. 27 Jun 24 1:51 PM. 27 Jun

लोकसभा के बाद राज्यसभा भी शुक्रवार तक के लिए स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा भी शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में गुरुवार को छह नए सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली.

12:59 PM. 27 Jun 24 12:59 PM. 27 Jun

राज्यसभा के सभापति ने नड्डा को उच्च सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा को उच्च सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की.

12:23 PM. 27 Jun 24 12:23 PM. 27 Jun

लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद एम्स से रवाना हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ बीजेनी नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद एम्स से रवाना हुए. लालकृष्ण आडवाणी को कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

7:58 AM. 27 Jun 24 7:58 AM. 27 Jun

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को AIIMS में भर्ती करवाया गया है. यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

7:11 AM. 27 Jun 24 7:11 AM. 27 Jun

T-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान 56 रन पर ऑलआउट

साउथ अफ्रीका ने T-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 56 रन पर ऑलआउट कर दिया है. त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. टीम 11.5 ओवर में 56 रन ही बना सकी.

7:05 AM. 27 Jun 24 7:05 AM. 27 Jun

राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा. नयी लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >