Breaking News: बीजेपी ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव जीतने का किया दावा, हर्ष महाजन ने मनाया जश्न
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Breaking News Live
बीजेपी ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव जीतने का किया दावा, हर्ष महाजन ने मनाया जश्न
बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत का दावा किया है. हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, इतना भारी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा सीट हार गई. मैं हर्ष महाजन को एक बार फिर बधाई देता हूं. इधर घोषणा से पहले ही शिमला में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत की घोषणा कर दी और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया. उन्होंने कहा, यह भाजपा की, नरेंद्र मोदी की, अमित शाह की जीत है.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एएम खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएम खानविलकर को मंगलवार को लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जबकि जस्टिस लिंगप्पा नारायण स्वामी, जस्टिस संजय यादव, जस्टिस ऋतु राज अवस्थी, सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय तिर्की लोकपाल के सदस्य होंगे. राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी.
गृह मंत्रालय ने जमात-ए-इस्लामी पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाया
गृह मंत्रालय ने आज जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर को ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित करते हुए उस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया. संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया है. संगठन को पहली बार 28 फरवरी, 2019 को ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया था.
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन, बीजेपी ने एक सीट जीती
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस ने तीन और बीजेपी ने एक सीट परप जीत दर्ज की है. अजय माकन, जी सी चन्द्रशेखर, सैयद नसीर हुसैन (सभी कांग्रेस), नारायणसा भांडगे (भाजपा) ने कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव जीता.
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले गृह मंत्रालय लागू कर सकता है CAA
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गृह मंत्रालय CAA लागू कर सकता है. आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले किसी भी समय सीएए नियमों को अधिसूचित कर सकता है. सीएए के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दिया जाएगा.