Breaking News : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में शानदार प्रवेश

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:29 PM. 26 Jul 24 7:29 PM. 26 Jul

गैर जमानती वारंट जारी

विशेष मकोका कोर्ट ने 14 अप्रैल को सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

4:59 PM. 26 Jul 24 4:59 PM. 26 Jul

फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहुंची

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में प्रवेश किया. रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सेमीफाइनल 1 में बांग्लादेश को भारतीय टीम ने 10 विकेट से हरा दिया है.

2:02 PM. 26 Jul 24 2:02 PM. 26 Jul

कांग्रेस का मोहरा बन चुके हैं सपा बहादुर, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके हैं सपा बहादुर..

12:14 PM. 26 Jul 24 12:14 PM. 26 Jul

लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही बाधित

लोकसभा में शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजकर 5 मिनट पर दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:35 AM. 26 Jul 24 11:35 AM. 26 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पश्चिम बंगाल एवं केरल के राज्यपालों के सचिवों से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने विधेयकों को मंजूरी देने से इनकार करने के खिलाफ राज्यों की याचिकाओं पर केंद्र और पश्चिम बंगाल एवं केरल के राज्यपालों के सचिवों से जवाब मांगा.

11:31 AM. 26 Jul 24 11:31 AM. 26 Jul

एनएसए डोभाल बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

एनएसए अजीत डोभाल शुक्रवार को म्यांमा में आयोजित होने वाली ‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्सटेक) के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की चौथी वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

9:56 AM. 26 Jul 24 9:56 AM. 26 Jul

‘कारगिल विजय दिवस’ सशस्त्र बलों की वीरता को श्रद्धांजलि देने का अवसर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि करगिल विजय दिवस देश के सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के अदम्‍य साहस और असाधारण पराक्रम के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा सम्मान प्रकट करने का अवसर है.

9:30 AM. 26 Jul 24 9:30 AM. 26 Jul

मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है. मेदांता में उन्होंने अंतिम सांस ली है.

9:28 AM. 26 Jul 24 9:28 AM. 26 Jul

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के 25वें सालगिरह पर शहीदों को दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि दी.

8:44 AM. 26 Jul 24 8:44 AM. 26 Jul

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

संसद सत्र का आज पांचवां दिन है. विपक्ष आज भी कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा कर सकता है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है और सीमा की स्थिति के साथ-साथ चीन के साथ भारी व्यापार घाटे’ पर चर्चा की मांग की है.

8:43 AM. 26 Jul 24 8:43 AM. 26 Jul

पीएम आज जायेंगे करगिल, शहीदों को करेंगे नमन

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. वे करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >