Breaking News : पुणे पोर्श कार हादसा मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी को दी जमानत

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
3:31 PM. 25 Jun 24 3:31 PM. 25 Jun

आरोपियों की कोर्ट में पेशी

NEET पेपर लीक मामले में आरोपी शिक्षक संजय तुकाराम जाधव और जलील उमरखान पठान को महाराष्ट्र के लातूर जिला अदालत में पेश किया गया. दोनों शिक्षकों को महाराष्ट्र एटीएस ने NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था.

3:23 PM. 25 Jun 24 3:23 PM. 25 Jun

पुणे पोर्श कार हादसा मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है. कोर्ट ने उसे सुधार गृह से रिहा करने का आदेश दिया है.

12:21 PM. 25 Jun 24 12:21 PM. 25 Jun

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को फैसला सुनाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से ईडी के मामले में ‘आप’ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को फैसला सुनाने को कहा है.

11:21 AM. 25 Jun 24 11:21 AM. 25 Jun

‘विकीलीक्स’ के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर आ रहा विमान बैंकॉक में उतरा

रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि ‘विकीलीक्स’ के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर आ रहा विमान बैंकॉक में उतरा है. असांजे समझौते के तहत आरोप स्वीकार करने के लिए अमेरिकी अदालत जा रहे हैं.

9:45 AM. 25 Jun 24 9:45 AM. 25 Jun

आज उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया, पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- आज उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया था. आपातकाल के काले दिन हमें याद दिलाते हैं कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को खत्म किया…भारत के संविधान को रौंदा, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है.

9:23 AM. 25 Jun 24 9:23 AM. 25 Jun

दिल्ली के मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत

बाहरी दिल्ली में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. आग लगने के कारण दम घुटने से इनकी मौत हो गई.

9:23 AM. 25 Jun 24 9:23 AM. 25 Jun

दिल्ली के मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत

बाहरी दिल्ली में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. आग लगने के कारण दम घुटने से इनकी मौत हो गई.

https://x.com/ANI/status/1805435497025830986

9:11 AM. 25 Jun 24 9:11 AM. 25 Jun

दिल्ली के मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत

बाहरी दिल्ली में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. आग लगने के कारण दम घुटने से इनकी मौत हो गई.

9:11 AM. 25 Jun 24 9:11 AM. 25 Jun

जूलियन असांजे अमेरिका के साथ समझौते के तहत आरोप स्वीकार करेंगे

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अमेरिकी न्याय विभाग के साथ किए गए एक समझौते के तहत एक गंभीर आरोप स्वीकार करेंगे. इससे गोपनीय दस्तावेज प्रकाशित करने से जुड़े उस कानूनी मामले का निपटारा हो जाएगा जो कई चर्चा का विषय बना रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >