Breaking News Live: दिल्ली के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से करीब 70 विद्यार्थी बीमार

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:20 PM. 25 Aug 23 10:20 PM. 25 Aug

दिल्ली के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से करीब 70 विद्यार्थी बीमार

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर मध्याह्न भोजन खाने के बाद शुक्रवार को लगभग 70 विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने मध्याह्न भोजन प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी बच्चों की हालत स्थिर है. मध्याह्न भोजन प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी गई है कि स्कूली बच्चों को उचित भोजन उपलब्ध कराया जाए. इस घटना में दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.’ दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के मुताबिक शाम करीब छह बजे, सागरपुर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें कहा गया कि सागरपुर के दुर्गापार्क स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद छठी से आठवीं कक्षा के लगभग 70 लड़कों ने उल्टी होने की शिकायत की.

10:20 PM. 25 Aug 23 10:20 PM. 25 Aug

ग्रीस में पीएम मोदी ने कहा- चांद पर तिरंगा फहराकर हमने भारत की क्षमताओं से अवगत कराया

ग्रीस के एथेंस में पीएम मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है. दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं… सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है. जब उपलब्धि है इतना बड़ा, इसका जश्न भी जारी है. आपके चेहरे कहते हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, आपके दिल में भारत धड़कता है… चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर मैं एक बार फिर आपको बधाई देता हूं…”

10:20 PM. 25 Aug 23 10:20 PM. 25 Aug

केरल के वायनाड में जीप के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत

केरल के वायनाड जिले के थलापुझा के पास आज एक जीप के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल होने की खबर है.

10:20 PM. 25 Aug 23 10:20 PM. 25 Aug

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, मानहानि मामले में राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की डिग्री के संबंध में उनकी टिप्पणियों पर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने नोट किया कि मुकदमे पर रोक लगाने की केजरीवाल की याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है और उम्मीद जताई कि उच्च न्यायालय 29 अगस्त को सूचीबद्ध तिथि पर मामले पर फैसला करेगा.

10:20 PM. 25 Aug 23 10:20 PM. 25 Aug

जी-20 समिट में शामिल होने भारत नहीं आएंगे रुस के राष्ट्रपति पुतिन

3:47 PM. 25 Aug 23 3:47 PM. 25 Aug

हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत, ग्रीस में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( एथेंस, ग्रीस) ने कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है. हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है. उन्होंने कहा कि 40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं. फिर भी ना तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई ना ही रिश्तों की गर्मजोशी में कमी है. इसलिए आज पीएम(ग्रीस) और मैंने भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है. हमने रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया है.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया हमला 

बीजेपी सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को लेकर आपकी नीति थी कि शांति वार्ता आतंकवाद से प्रभावित नहीं होगी. लेकिन हमारी नीति है कि शांति वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते. इसलिए, कांग्रेस को कम से कम शांति और सुरक्षा पर व्याख्यान देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत एक सितंबर तक बढ़ाई गई

मनी लॉड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत एक सितंबर तक बढ़ाई.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

न्यायालय ने मणिपुर हिंसा से संबंधित सीबीआई मामलों को असम स्थानांतरित किया

सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि मणिपुर हिंसा की जांच से संबंधित सीबीआई के मामलों की सुनवाई पड़ोसी राज्य असम में होगी और उसने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मामलों की सुनवाई के लिए एक या अधिक न्यायिक अधिकारियों को नामित करने को कहा है. प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कई निर्देश देते हुए कहा कि आरोपियों की पेशी, रिमांड, न्यायिक हिरासत और इसके विस्तार से संबंधित न्यायिक कार्यवाही गुवाहाटी में एक विशेष अदालत में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. निर्देश में कहा गया है कि आरोपियों को अगर न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है या जब भी ऐसा किया जाएगा तो उन्हें गुवाहाटी स्थानांतरण से बचने के लिए मणिपुर में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

G20 बैठक को लेकर दौरान दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव

G20 बैठक के दौरान दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. विशेष आयुक्त एसएस यादव ने बताया कि हवाई अड्डे से लुटियंस दिल्ली आने वाले लोगों को उनके पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना

लद्दाख के कारगिल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है. एक बात बिल्कुल साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है. दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि ऐसा भी नहीं लद्दाख का एक इंच चीन ने ले लिया है। यह झूठ है.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

यूनान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर यूनान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को यूरोपीय देश पहुंचे. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से यहां यूनान की राजधानी पहुंचे हैं. दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं ताकि उनके देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके. पीएम मोदी यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर यहां आए हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे 40 साल बाद यूनान का दौरा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

पीएम मोदी का इंतजार

एथेंस होटल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का भारतीय प्रवासी इंतजार कर रहे हैं. इन्हीं में से एक भारतीय ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है. हम बहुत उत्साहित हैं. आपका स्वागत है, मोदी जी

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

ढाई साल बाद ट्रंप की ट्विटर पर वापसी

मुश्किलों में घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए गुड न्यूज है कि उनकी ढाई साल बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है. अब एक बार फिर ट्रेप ट्विट कर सकेंगे. बता दें, फिलहाल ट्रंप चुनाव परिणाम पलटने के प्रयास से जुड़े आरोपों को लेकर अटलांटा जेल में आत्मसमर्पण किये हैं.

2:18 PM. 25 Aug 23 2:18 PM. 25 Aug

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अगस्त को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और आतंकवाद विरोधी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों पक्ष चाबहार परियोजना सहित बुनियादी ढांचे के सहयोग को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमत हुए. नेताओं ने अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. पीएम ने राष्ट्रपति रायसी को ब्रिक्स परिवार में शामिल होने पर बधाई दी. राष्ट्रपति रायसी ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी और ईरान की ब्रिक्स सदस्यता के लिए भारत के समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

7:27 AM. 25 Aug 23 7:27 AM. 25 Aug

तेलंगाना के वारंगल में भूकंप के झटके

तेलंगाना के वारंगल में महसूस किये गये भूकंप के झटके, 3.6 रही भूकंप की तीव्रता. शुक्रवार अहले सुबह लोगों ने महसूस किये झटके, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर कि ओर भाग

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >