Breaking News : प्रकाश सिंह बादल के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख

Breaking News Live updates: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं. मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे. दुबई जा रहे एक विमान के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली. प्रधानमंत्री मोदी ने आज तिरुवनंतपुरम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का बेमिसाल राजनीतिक अनुभव सार्वजनिक जीवन में बहुत मददगार रहा.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

शिअद के नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन

टीवी न्यूज के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

हिमाचल प्रदेश के नाहन में 50 वर्ष पुराना पुल गिरा

हिमाचल प्रदेश के नाहन में 50 वर्ष पुराना इस्पात का पुल भारी सामान से लदे एक ट्रक के गुजरते समय गिर गया, जिसके कारण इलाके में वाहनों की आवाजाही रुक गई. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुल पर से होकर चूना पत्थर ले जा रहे ट्रक का चालक घायल हो गया, जिसका सामुदायिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सिरमौर जिले के ददाहू गांव से छह किमी दूर ददाहू-रेणुका-सानगढ़े-हरिपुरधार रोड पर दनोई खुद में स्थित पुल 1972 में बनाया गया था. इस पर से 10 टन वजन वाले वाहन गुजर सकते थे.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

एससीओ की बैठक में भाग लेने इसी हफ्ते भारत आएंगे चीन के रक्षा मंत्री

चीन ने मंगलवार को कहा कि रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू 27 अप्रैल से एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे. दौरे के दौरान ली की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वार्ता होने की उम्मीद है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी माने जाने वाले जनरल ली की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के मध्य तनावपूर्ण गतिरोध के बीच हो रही है.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

WHO की बड़ी चेतावनी, सूडान में विद्रोहियों को हाथ लगा बायोलॉजिकल लैब

टीवी न्यूज के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि सूडान में बायोलॉजिकल लेबोरेटरी विद्रोहियों के हाथ लग गई है.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला को मिली जमानत

एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला को जमानत दे दी. एक दिन पहले शहर में उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं. शर्मिला को सोमवार को गिरफ्तारी के बाद एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें आठ मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया और उन्हें यहां जेल में रखा गया था. शर्मिला ने एक जमानत याचिका भी दी थी, जिसे अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी करने के बाद मंगलवार को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया था.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

मनीष सिसोदिया की पत्नी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ से पीड़ित हैं और उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ने कहा कि सीमा सिसोदिया एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, मल्टीपल स्केलेरोसिस रोग से पीड़ित हैं. उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सूत्रों ने कहा कि उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आबकारी नीति मामले में फरवरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था.

10:57 PM. 25 Apr 23 10:57 PM. 25 Apr

29 अप्रैल को काशी तेलुगू संगमम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित होने वाले काशी तेलुगू संगमम कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जाएगा, जब बड़ी संख्या में तेलुगु भाषी तीर्थयात्री 12 दिनों तक होने वाले धार्मिक समागम गंगा पुष्कर अलू के दौरान वाराणसी पहुंच रहे हैं.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

बागलकोट में बोले अमित शाह, JD(S) को वोट देने का मतलब, अपना वोट कांग्रेस को देना

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने बागलकोट में कहा, JD(S) को वोट देने का मतलब अपना वोट कांग्रेस को देना है. अगर आप नहीं चाहते कि आपका वोट कांग्रेस को जाए तो कर्नाटक के समग्र विकास के लिए बीजेपी को वोट दें.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, नागपुर और अन्य जगहों पर यात्रा की मिली मंजूरी

मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत शर्तों में ढील दी है. ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एक पीएमएलए मामले में जमानत पर बाहर देशमुख को 18 जून 2023 तक नागपुर और अन्य स्थानों की यात्रा करने की अनुमति दी गयी है.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

कर्नाटक सीएम ने हुबली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किया प्रचार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने राज्य में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले हुबली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

कर्नाटक ओबीसी आरक्षण मामले में सुनवाई 9 मई तक स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों के लिए 4% ओबीसी आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 9 मई तक के लिए स्थगित कर दी है. इस बीच, कर्नाटक सरकार ने फिर से आश्वासन दिया है कि 9 मई तक इस सरकारी आदेश के आधार पर कोई प्रवेश या नियुक्ति नहीं होगी.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

केरल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

केरल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

वंदे भारत और वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाने से पहले केरल में पीएम मोदी का रोड शो

केरल में पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया. पीएम आज राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर लोगों का अभिवादन किया. वह आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6660 नये मामले, एक्टिव केस बढ़कर 63,380

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 6660 नये मामले सामने आये हैं. जिससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 63380 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में 9213 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

भाजपा विधायक ख रघुमणि सिंह ने MANIREDA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मणिपुर के भाजपा विधायक ख रघुमणि सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (MANIREDA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

बिहार, यूपी समेत चार राज्यों में एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जिन स्थानों की तलाशी ले रही है उनमें बिहार में 12, उत्तर प्रदेश में दो और पंजाब के लुधियाना और गोवा में एक-एक स्थान शामिल हैं.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

कर्नाटक में रियल एस्टेट डेवलपर अंकिता बिल्डर्स के आवास पर IT का रेड

कर्नाटक में IT अधिकारियों ने निजी रियल एस्टेट डेवलपर अंकिता बिल्डर्स के कार्यालय और इसके मालिक नारायण आचार्य के हुबली स्थित आवास पर छापेमारी की. शहर में बिल्डर अरविंद कलबुर्गी के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

दिल्ली के सरोजिनी नगर में कपड़ों की दुकान पर लगी आग

दिल्ली के सरोजिनी नगर के बाबू बाजार में सोमवार की रात कपड़ों की चार दुकानों में आग लग गयी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, आग बुझाई गई.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

पीएम मोदी आज देश की पहली वॉटर मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में देश की पहली वॉटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इस मेट्रो की खास बात है कि ये पटरी की बजाय पानी पर दौड़ेगी. 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है.

12:50 PM. 25 Apr 23 12:50 PM. 25 Apr

प्रधानमंत्री आज केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे

प्रधानमंत्री आज तिरुवनंतपुरम से बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

7:21 AM. 25 Apr 23 7:21 AM. 25 Apr

दुबई जा रहा विमान में आग की खबर

दुबई जा रहे एक विमान के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली. विमान में 160 से अधिक व्यक्ति सवार थे.

7:21 AM. 25 Apr 23 7:21 AM. 25 Apr

श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं. मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं. मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे. दुबई जा रहे एक विमान के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली. प्रधानमंत्री मोदी ने आज तिरुवनंतपुरम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >