Breaking News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
1:44 PM. 24 Mar 24 1:44 PM. 24 Mar

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ देश को बचाने के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने दी है. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जहां विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे है. वहीं कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर रोक लगा दी गई हैं. मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

12:14 PM. 24 Mar 24 12:14 PM. 24 Mar

पूर्व प्रमुख आर के एस भदौरिया बीजेपी में शामिल

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख आर के एस भदौरिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गये.

11:48 AM. 24 Mar 24 11:48 AM. 24 Mar

राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई

लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई.

11:19 AM. 24 Mar 24 11:19 AM. 24 Mar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाने के लिए लेह पहुंच चुके हैं जिसका वीडियो सामने आया है. पहले उनका सियाचिन में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ जश्न मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह अब होली लेह में मनाएंगे.

10:39 AM. 24 Mar 24 10:39 AM. 24 Mar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के नेता रविवार केा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

9:17 AM. 24 Mar 24 9:17 AM. 24 Mar

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ITO फुटओवर ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि केजरीवाल को 21 मार्च को एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ईडी की हिरासत से सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया है. उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया है.

7:41 AM. 24 Mar 24 7:41 AM. 24 Mar

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. इस क्रम में सीपीआई (एम) ने पश्चिम बंगाल में 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है.

7:39 AM. 24 Mar 24 7:39 AM. 24 Mar

केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाम संडे जुलूस में भाग लिया.

7:38 AM. 24 Mar 24 7:38 AM. 24 Mar

सियाचिन का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि 24 मार्च को वो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे. वहां वे तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाएंगे. आपको बता दें कि रंगों का त्योहार होली 24-25 मार्च को देश में मनाया जाएगा जिसकी तैयारी में लोग जुटे हुए हैं.

7:38 AM. 24 Mar 24 7:38 AM. 24 Mar

IPL 2024 : लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को मुकाबला होगा. इस दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर रहने वाली है.

7:38 AM. 24 Mar 24 7:38 AM. 24 Mar

सिंगापुर की यात्रा पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. आज उनका दूसरा दिन है. जयशंकर रविवार को भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >