Breaking News Live: राजस्थान के बाड़मेर में दो गाड़ियों की भिड़ंत में तीन की मौत

Breaking News Live Updates: दिल्ली में हत्या की खबर आ रही है. मोहम्मद जैद नाम के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, किसी छोटी सी बात पर उनमें बहस हो गई. राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया. भारत से चोरी गयी 100 से अधिक मूर्तियों को अमेरिका ने लौटने का फैसला लिया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस का आभार जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हो गये हैं. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

राजस्थान के बाड़मेर में दो गाड़ियों की भिड़ंत में तीन की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई. एएसपी सौरभ कोझा ने बताया कि एक गाड़ी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी, जिसके बाद दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हुई. दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मौके पर स्थिति नियंत्रण में है.

8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, पांच घायल

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने अर्धसैनिक बल के काफिले को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया, जिसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी बशीर अहमद ने कहा कि अधिकारियों ने दक्षिण-पश्चिमी शहर तुरबत में विस्फोट के बाद महिला हमलावर का शव बरामद किया. अहमद ने कहा कि हमलावर का निशाना अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर का काफिला था, लेकिन पुलिस वाहन इसकी चपेट में आ गया. उन्होंने बताया कि फ्रंटियर कोर का एक वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, घायलों में एक महिला पुलिस अधिकारी शामिल है. इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन अतीत में हुए इस प्रकार के हमलों की जिम्मेदारी बलूच अलगाववादी गुटों ने ली थी.

8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

मणिपुर विस्फोट मामले की जांच करेगी एनआईए

मणिपुर में विस्फोट का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया.

8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

मिस्र के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए काहिरा पहुंचे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मिस्र की द्विदिवसीय यात्रा के लिए पीएम मोदी काहिरा पहुंच गए हैं.

8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के चयन के नियम में बदलाव

अकादमी पुरस्कार के नाम से मशहुर ‘ऑस्कर’ पुरस्कार में अब सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के चयन के नियम में बदलाव किये जा रहे हैं, जिसके तहत फिल्मों को शीर्ष पुरस्कार के लिये अर्हता प्राप्त करने के लिये सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिकना होगा. नए बदलाव 2025 में होने वाले 97वें अकादमी पुरस्कार के मद्देनजर किये जा रहे हैं, जिसे इस सप्ताह ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ द्वारा घोषित किये जाएंगे. नये नियम के तहत जो फिल्में एक सप्ताह पहले रिलीज हुई हैं, वह पुरस्कार के योग्य नहीं है. फिल्मों को पुरस्कार का दावेदार बनने के लिए अमेरिका के छह शहरों न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, शिकागो, अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को या मियामी में से एक में एक सप्ताह के क्वालीफाइंग रन के लिए प्रदर्शित होना होगा और अतिरिक्त सात दिनों तक शीर्ष 50 अमेरिकी बाजारों में प्रदर्शित होना होगा.

8:44 PM. 24 Jun 23 8:44 PM. 24 Jun

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी विपक्षी दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव

शुक्रवार को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि हम सब विपक्षी दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं और इसके लिए हम सब शिमला में मिलने वाले हैं1. हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

गुजरात में भारी बारिश, बाईपास में फंसी बस, छात्रों को बचाया गया

गुजरात खेड़ा जिले के नडियाद इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, एक कॉलेज बस बाईपास में फंस गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में सवार सभी छात्रों को बचाया.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

पुतिन ने वैगनर आर्मी ग्रुप को चेतावनी दी, कहा- कठोर से भी कठोर सजा मिलेगी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर आर्मी ग्रुप की बगावत को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा, वैगनर ने बुरे समय में रूस के साथ विश्वासघात किया. हम कोई समझौता नहीं करेंगे. उन्हें कठोर से भी कठोर सजा मिलेगी. रूसी सेना को वैगनर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है. रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है. उन्होंने कहा, विश्वासघात करने वाले आतंकियों को सजा देंगे.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘बलिदान स्तंभ’ की आधारशिला रखी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर के लाल चौक के पास प्रताप पार्क पर ‘बलिदान स्तंभ’ की आधारशिला रखी.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

रूस में वैगनर आर्मी ग्रुप ने की बगावत, पुतिन थोड़ी देर में राष्ट्र को करेंगे संबोधित

वैगनर आर्मी ग्रुप की बगावत से रूस में स्थिति तलनापूर्ण हो गयी है. थोड़ी देर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्र को संबोधित करेंगे. खबर है कई शहरों में वैगनर ग्रुप और रूसी सेना के बीच झड़प हुई है.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, ‘बलिदान स्तंभ’ की रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘बलिदान स्तंभ’ की आधारशिला रखने के लिए श्रीनगर के लाल चौक के पास प्रताप पार्क पहुंचे.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर और पिकअप की टक्कर में एक की मौत

आज सुबह पुणे के खंडाला घाट के अंडा प्वाइंट पर मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कंटेनर और पिकअप टेम्पो की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली में हत्या की खबर आ रही है. मोहम्मद जैद नाम के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, किसी छोटी सी बात पर उनमें बहस हो गई. राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया. आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं. आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. आगे की जांच जारी.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

आंध्र प्रदेश के एक शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

केंद्र सरकार ने बिजली नियम 2020 में किया संशोधन

पीआईबी ने बताया, केंद्र सरकार ने टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ और स्मार्ट मीटरिंग नियमों को सरल बनाकर बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 में संशोधन किया है. टीओडी उपभोक्ताओं को बिजली बिल कम करने में सक्षम बनाएगा, और बिजली प्रणाली को संसाधनों का अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद करेगा.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

BSF ने पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले के लखना गांव में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन (डीजेआई मैट्रिस 300 RTK) को रोका और मार गिराया.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने की बगावत, रोस्तोव में गृह मंत्रालय की इमारत पर कब्जा

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की दी है. यूक्रेनी सेना के साथ मिलकर वैगनर ग्रुप में रोस्तोव में गृह मंत्रालय की इमारत और सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है. बगावत की खबर के बाद मॉस्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप के करीब 25 हजार जवान जान देने के लिए तैयार हैं.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

IIT कानपुर ने क्लाउड सीडिंग के लिए लॉन्च की टेस्ट फ्लाइट

IIT कानपुर ने 23 जून को क्लाउड सीडिंग के लिए एक परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक आयोजित की. यह परियोजना कुछ साल पहले शुरू की गई थी और इसका नेतृत्व IIT कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया जाता है.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से नाबालिग की मौत

बीएमसी ने बताया, गोरेगांव पूर्व में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से शार्दुल संजय आरोलकर नाम के 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया.

1:46 PM. 24 Jun 23 1:46 PM. 24 Jun

मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए.

7:13 AM. 24 Jun 23 7:13 AM. 24 Jun

भारत से चोरी हुए 100 से अधिक मुर्तियों को लौटाएगा अमेरिका

भारत से चोरी गयी 100 से अधिक मुर्तियों को अमेरिका ने लौटने का फैसला लिया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस का आभार जताया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: दिल्ली में हत्या की खबर आ रही है. मोहम्मद जैद नाम के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, किसी छोटी सी बात पर उनमें बहस हो गई. राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया. भारत से चोरी गयी 100 से अधिक मूर्तियों को अमेरिका ने लौटने का फैसला लिया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस का आभार जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हो गये हैं. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >