Breaking News : राहुल गांधी कर रहे हैं झारखंड कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:12 PM. 24 Jun 24 7:12 PM. 24 Jun

प्रज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

कोर्ट ने यौन शोषण मामले में आरोपी निलंबित जेडी (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

6:19 PM. 24 Jun 24 6:19 PM. 24 Jun

झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी की मुलाकात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं. मीटिंग के लिए राहुल गांधी AICC मुख्यालय पहुंच गये हैं.

5:02 PM. 24 Jun 24 5:02 PM. 24 Jun

गुजरात के अहमदाबाद में कोटिंग कंपनी में विस्फोट

गुजरात के अहमदाबाद में एक पाउडर कोटिंग कंपनी में विस्फोट हो गई है. हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं हादसे में तीन घायल हो गए है.

4:30 PM. 24 Jun 24 4:30 PM. 24 Jun

जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया

जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है. पीयूष गोयल की जगह नड्डा को सदन का नेता बनाया गया है.

4:23 PM. 24 Jun 24 4:23 PM. 24 Jun

जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया

जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है. पीयूष गोयल की जगह नड्डा को सदन का नेता बनाया गया है.

2:02 PM. 24 Jun 24 2:02 PM. 24 Jun

जम्मू-कश्मीर के उरी में मारा गया घुसपैठ कर रहा आतंकी

जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ कर रहा एक आतंकी मारा गया है. सुरक्षाबलों ने हथियार के साथ शव बरामद कर लिया है.

1:48 PM. 24 Jun 24 1:48 PM. 24 Jun

दक्षिण कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 9 की मौत

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लग गई. इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी.

12:52 PM. 24 Jun 24 12:52 PM. 24 Jun

अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाएगा.

12:51 PM. 24 Jun 24 12:51 PM. 24 Jun

अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाएगा.

11:56 AM. 24 Jun 24 11:56 AM. 24 Jun

जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी पानी प्राथमिकता के आधार पर दिलाने में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

10:19 AM. 24 Jun 24 10:19 AM. 24 Jun

शामली में विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत

यूपी के शामली जिले के भवन थानाक्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

8:12 AM. 24 Jun 24 8:12 AM. 24 Jun

रूस के दक्षिणी दागेस्तान में बंदूकधारियों ने की फायरिंग

रूस के दक्षिणी दागेस्तान में बंदूकधारियों ने फायरिंग की. इसमें 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की मौत हो गई है.

8:11 AM. 24 Jun 24 8:11 AM. 24 Jun

कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई

कल्लाकुरिची (तमिलनाडु) में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जहरीली शराब से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है.

8:10 AM. 24 Jun 24 8:10 AM. 24 Jun

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आज हो सकती है सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर दिल्ली हाई कोर्ट की अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री के वकीलों में से एक ने कहा कि वे याचिका को सोमवार को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >