Breaking News Live: पहले टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंदा

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:14 PM. 23 Nov 23 11:14 PM. 23 Nov

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से रौंदा

पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक हाई स्कोरिंग मैच में 2 विकेट से रौंद दिया है. रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम किया. इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है.

9:38 PM. 23 Nov 23 9:38 PM. 23 Nov

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ DA केस में अब नहीं होगी CBI जांच

कर्नाटक मंत्रिमंडल की ओर से कहा गया है कि भाजपा की पिछली सरकार का डी के शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला कानून के अनुरूप नहीं था.

9:38 PM. 23 Nov 23 9:38 PM. 23 Nov

मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची चली गई इंडिगो की फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में एक मेडिकल इमरजेंसी थी. कैप्टन ने फ्लाइट को कराची की ओर मोड़ दिया, जहां पहुंचने पर एक डॉक्टर ने यात्री की जांच की. दुर्भाग्य से, यात्री बच नहीं पाया. और आगमन पर मृत घोषित कर दिया गया. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट कराची से रवाना हुई और भारतीय समयानुसार 09:08 AM पर हैदराबाद में उतरी.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

उत्तरकाशी में सुरंग में मलबे के रास्ते ‘ड्रिलिंग’ करने वाली ऑगर मशीन में फिर से आई समस्या

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग में मलबे के रास्ते ‘ड्रिलिंग’ करने वाली ऑगर मशीन में फिर से ‘कुछ समस्याएं’ आ रही है.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

पहली बार देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया, मथुरा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा में कहा कि आज आजादी के अमृतकाल में पहली बार देश गुलामी की मानसिकता से बाहर आया हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंचे हैं.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

ईडी ने 100 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेता प्रकाश राज को समन भेजा

प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता प्रकाश राज को तिरुचिरापल्ली स्थित आभूषण समूह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के कथित पोंजी और धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में पूछताछ के लिए तलब किया है. जांच तिरुचिरापल्ली स्थित एक साझेदारी फर्म प्रणव ज्वेलर्स के खिलाफ एक मामले से संबंधित है. एजेंसी ने उस पर 20 नवंबर को छापा मारा था और 23.70 लाख रुपये की “बेहिसाबी” नकदी और कुछ सोने के आभूषण जब्त करने का दावा किया था.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

शीतकालीन सत्र से पहले सांसदों के लिए एडवाइजरी जारी

संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले, लोकसभा सचिवालय की ओर से सांसदों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि किसी निजी कर्मचारी या कोई तीसरा पक्ष डिजिटल संसद वेबसाइट तक नहीं पहुंच सकता है और ना ही नोटिस दे सकता है या प्रश्न प्रस्तुत नहीं कर सकता है. केवल सांसद ही अपने व्यक्तिगत लॉगिन विवरण का उपयोग करके ऐसा कर पाएंगे, जो केवल ओटीपी के साथ मान्य होगा.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

राजौरी एनकाउंटर में कुल 5 जवान शहीद

राजौरी एनकाउंटर को लेकर ताजा अपडेट आया है. मुठभेड़ में सेना के कुल 5 जवान शहीद हो गए हैं. कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल मजिद, एल/एनके संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर की जान मुठभेड़ में गई है. मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए हैं.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

एबीवीपी ने राजशरण शाही, याज्ञवल्क्य शुक्ल को दोबारा अध्यक्ष, महासचिव चुना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वर्ष 2023-24 के लिए दोबारा से राजशरण शाही को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष और याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महासचिव चुना है. मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सी.एन. पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. बयान के अनुसार, शाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने शिक्षा में पीएचडी पूरी की है और लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं. श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं. इनके पास रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी है. वे गढ़वा के श्री जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणियों के लिए निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए की गईं ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ और कर्ज माफी संबंधी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. आयोग ने उनसे शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

राजस्थान में शाह, योगी, शिंदे ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा और राजसमंद के नाथद्वारा में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जयपुर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया.

8:05 PM. 23 Nov 23 8:05 PM. 23 Nov

प्रीम कोर्ट की देश की पहली महिला जस्टिस फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 96 वर्ष की थीं.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

सीएम धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से की बात, हालचाल जाना

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों में से गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और तेजी से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

अश्विनी वैष्णव बोले- डीप फेक समाज में एक नया खतरा बनकर उभरा

डीप फेक पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, डीप फेक समाज में एक नया खतरा बनकर उभरा है. हमें तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ एक बैठक हुई. हम’ हमें चार पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा- डीप फेक का पता लगाना, रोकथाम, रिपोर्टिंग तंत्र और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. नए नियम लाए जाएंगे और आने वाले हफ्तों में नियमों का मसौदा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा. सोशल मीडिया कंपनियां , नैसकॉम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर काम कर रहे प्रोफेसर भी आज की बैठक में मौजूद थे.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

अगले 14-15 घंटों में हम 60 मीटर तक पार कर लेंगे : भास्कर खुल्बे

उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, हमें उम्मीद है कि जो बाधाएं आनी थीं उसे हम पार कर चुके हैं. अगले 14-15 घंटों में हम 60 मीटर तक पार कर लेंगे, ड्रिलिंग का काम जारी है. 12 से 14 घंटे हमें वहां पहुंचने में लगेंगे. उसके बाद वहां श्रमिकों को एकत्र करके NDRF की सहायता से बाहर निकालने में 2-3 घंटे का समय लग सकता है.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में ड्रोन से गिराया गया 9 ग्रेनेड, आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर में ड्रोन से गिराया गया एक बक्सा बरामद किया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, बॉक्स से 9 ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 38 राउंड और एक आईईडी बरामद किया गया.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देने वाले फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई 28 को

समलैंगिक विवाह का अधिकार देने से इनकार करने वाले फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता खुली अदालत में सुनवाई चाहता है. कोर्ट का कहना है कि वह पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग करने वाली याचिकाकर्ता की याचिका पर गौर करेगा.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

पीएमओ के पूर्व सलाहकार पहुंचे सिल्कयारा सुरंग स्थल, कुछ देर बाद बाहर आएंगे 41 मजदूर

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) सुरंग में पिछले 12 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को बचाने का प्रयास जारी है. प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे सिल्कयारा सुरंग स्थल पहुंचे जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण, पांच जिलों के जिला कलेक्टरों के आदेश के अनुसार, आज (23 नवंबर) तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, थूथुकुडी और कन्नियाकुमारी जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जारी मुठभेड़ में दो अधिकारियों और दो जवानों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कुछ क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

राजस्थान के जोधपुर में आज पीएम मोदी करेंगे रोड शो

राजस्थान के जोधपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे.

1:42 PM. 23 Nov 23 1:42 PM. 23 Nov

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी चरण में, पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया जारी

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्य गिरीश सिंह रावत ने कहा, रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है. पाइपलाइन ड्रिलिंग में जो दिक्कत आई थी उसे दूर कर लिया गया है. मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर निकाल लिया गया है. पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया चल रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >