Breaking News : NEET UG परीक्षा मामले की सीबीआई जांच से IMA खुश, पीएम मोदी सहित शिक्षा मंत्री को बधाई दी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:03 PM. 23 Jun 24 6:03 PM. 23 Jun

NEET UG परीक्षा मामले की सीबीआई जांच से IMA खुश, पीएम मोदी सहित शिक्षा मंत्री को बधाई दी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (मुख्यालय) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दी है, जिन्होंने NEET UG परीक्षा विवादों के बारे में हमारी चिंताओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. हम शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने NEET UG परीक्षा में अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी है, ताकि गहन जांच हो सके. हम NTA के महानिदेशक को हटाने के लिए सरकार के भी आभारी हैं.

5:54 PM. 23 Jun 24 5:54 PM. 23 Jun

छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED विस्फोट, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाने के अंतर्गत सिलगेर और टेकुलागुडेम के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में CRPF कोबरा 201 बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए.

3:30 PM. 23 Jun 24 3:30 PM. 23 Jun

पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने नीट प्रवेश परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

12:35 PM. 23 Jun 24 12:35 PM. 23 Jun

कजाकिस्तान में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी कजाकिस्तान में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे. इसका प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे.

11:23 AM. 23 Jun 24 11:23 AM. 23 Jun

ओडिशा में ट्रक से टक्कर के बाद एम्बुलेंस में लगी आग

ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक एम्बुलेंस में आग लग गयी. इससे चार लोग घायल हो गए.

10:17 AM. 23 Jun 24 10:17 AM. 23 Jun

जम्मू-कश्मीर के उरी में LoC के पास दो आतंकवादियों के शव मिले

जम्मू-कश्मीर के उरी में LoC के पास दो आतंकवादियों के शव मिले हैं. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

9:50 AM. 23 Jun 24 9:50 AM. 23 Jun

अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया को हराया

अफगानिस्तान ने टी-20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया है.

8:31 AM. 23 Jun 24 8:31 AM. 23 Jun

प्रज्वल के भाई सूरज रेवन्ना भी गिफ्तार, JDS कार्यकर्ता ने लगाया था कुकर्म का आरोप

जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

7:04 AM. 23 Jun 24 7:04 AM. 23 Jun

गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लेंगे जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. हर साल मानसून की बारिश के कारण विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बिहार, असम और अन्य पूर्वी राज्यों के कई क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं.

7:04 AM. 23 Jun 24 7:04 AM. 23 Jun

दिल्ली जल संकट पर उपराज्यपाल सक्सेना से मुलाकात करेंगे ‘आप’ नेता

आम आदमी पार्टी (आप) का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में गहराते जल संकट का समाधान ढूंढने के लिए आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

7:04 AM. 23 Jun 24 7:04 AM. 23 Jun

बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा के लिए रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने और आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के वास्ते रूपरेखा तैयार करने के रांची पहुंचे हैं. राज्य के चुनाव प्रभारी के तौर पर अपने पहले दौरे में चौहान आज पार्टी पदाधिकारियों की कोर कमेटी, पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और अन्य के साथ बैठक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >