Breaking News : अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:47 PM. 23 Jul 24 6:47 PM. 23 Jul

खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक हो रही है. बैठक में हिस्सा लेने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे हैं. बैठक में संसद के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष अपनी रणनीति पर चर्चा कर सकता है.

4:28 PM. 23 Jul 24 4:28 PM. 23 Jul

प्रदीप भंडारी बने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है.

11:32 AM. 23 Jul 24 11:32 AM. 23 Jul

आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, निर्मला सीतारमण ने कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी.

11:19 AM. 23 Jul 24 11:19 AM. 23 Jul

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है, निर्मला सीतारमण ने कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पढ़ रहीं हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवां बजट पेश करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है, मुद्रास्फीति लगातार नीचे बनी हुई है और चार प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही.

10:42 AM. 23 Jul 24 10:42 AM. 23 Jul

बजट भाषण से पहले सीतारमण ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. स्थापित परंपरा के तहत वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की.

9:36 AM. 23 Jul 24 9:36 AM. 23 Jul

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो चुकीं हैं. उनके हाथ में बही-खाता नजर आ रहा है जो लाल रंग का है.

9:10 AM. 23 Jul 24 9:10 AM. 23 Jul

निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं, आज संसद में पेश करेंगी आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकीं हैं. आज संसद में आम बजट वह पेश करेंगी.

7:30 AM. 23 Jul 24 7:30 AM. 23 Jul

जम्मू-कश्मीर के गुंडा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के घर पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद गुंडा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है.

7:30 AM. 23 Jul 24 7:30 AM. 23 Jul

निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी केंद्रीय बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह करीब 11 बजे लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >