Breaking News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जताई खुशी
Copied link
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जताई खुशी
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा, 2014 के बाद देश की बड़ी हस्तियों को भारत रत्न और पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं. कर्पूरी ठाकुर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की उन बड़ी हस्तियों में से एक हैं. ठाकुर आजाद भारत में कभी चुनाव नहीं हारे. उस व्यक्ति ने झोपड़ी से अपना जीवन शुरू किया. जब उन्होंने इस नश्वर संसार को छोड़ा तो गांव में उनकी झोपड़ी ही थी. वह सादगी, इमानदारी के बेमिसाल प्रतिमूर्ति माने गए. कांग्रेसी और गैर कांग्रेसी सरकार से लगातार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग हो रही थी, लेकिन मोदी सरकार ने गौरव प्रदान किया. फिर से पीएम मोदी और केंद्र सरकार को इसके लिए धन्यवाद.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर परिवार में खुशी की लहर, मिठाईयां बांटी गईं
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटीं.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर बोले सुशील कुमार मोदी
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने वो ऐतिहासिक काम कर दिखाया जो आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया। अति पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले कर्पूरी जी को एक दूसरे अति पिछड़े के बेटे नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने का काम किया है. कर्पूरी जी का पूरा जीवन गरीबों के प्रति समर्पित था. उन्होंने अति पिछड़ों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख की घोषणा की
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा की संशोधित तारीख घोषित कर दी है. राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 27 और 28 जनवरी को होने वाली थी जिसे आयोग ने संशोधित कर 20 और 21 जुलाई कर दी है. आरपीएससी के एक बयान में बताया कि पूर्ण आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य परीक्षा की तारीखों को संशोधित कर 20 और 21 जुलाई कर दिया गया है.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है. पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है. यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
पीएम मोदी बोले- नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा है. ये प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहे, कदम-कदम पर रहे इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने निरंतर प्रयास किया है. हमने कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा को उचित स्थान दिया है. हमारा मकसद है कि कर्तव्य पथ पर आने वाले हर देशवासी को नेताजी का कर्तव्य के प्रति समर्पण याद रहे.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का किया ऐलान
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह घोषणा की. ‘जननायक’ के रूप में मशहूर ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
राजस्थान में अब सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य
राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य किया गया है. इसको लेकर सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है. स्कूलों में इसे 15 फरवरी से लागू किया जाएगा.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
पीएम मोदी ने लाल किले में आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ बेंगलुरु में कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली
कर्नाटक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम में पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कथित हमले के खिलाफ बेंगलुरु में कांग्रेस भवन से मशाल रैली निकाली.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
जेपी नड्डा बोले- रामलला का 500 वर्षों का वनवास पूरा हुआ
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, हम सब के लिए ये ऐतिहासिक समय है कि कल हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में विराजते हुए देखा. कल उनका 500 वर्ष का वनवास पूरा हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने कल अपने शब्दों में कहा भी कि ये घड़ी हजारों साल आगे भारत के गौरवमय इतिहास को बताएगी. यहां से एक नए युग की शुरुआत होती है.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की और बातचीत की.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
सुरक्षा का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इधर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अयोध्या आना पड़ा. उन्होंने हवाई सर्वे किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
कांग्रेस बोली- राहुल गांधी पर जानलेवा हमला करने की हो रही साजिश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने कहा, पिछले कुछ दिनों से असम के सीएम ऐसा माहौल बना रहे हैं कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी को चोट लग जाए. पहले कांग्रेस कार्यकर्ता थे हमला हुआ, फिर जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला हुआ और उसके बाद असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा पर हमला हुआ और वो घायल हो गए. असम के सीएम द्वारा अशांत माहौल बनाने की साजिश की जा रही है. राहुल गांधी पर जानलेवा हमला करने की साजिश रची जा रही है. असम के लोग हमारा स्वागत कर रहे हैं. बीजेपी जो कुछ भी कर रही है, वह हमें और ताकत दे रही है और उन्हें इसका एहसास नहीं है.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी, आज करीब 3 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए
बताया जा रहा है कि आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, मुख्य सचिव और डीजी को संभालना पड़ा मोर्चा
अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों में है जबरदस्त उत्साह, राम भक्तों की भारी संख्या राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए पहुंच रही है. मुख्यसचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार खुद गर्भ गृह मेंमौजूद हैं और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. भीड़ को सुगम दर्शन के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके सारे प्रबंध किए जा रहे हैं.
4:34 AM. 24 Jan 244:34 AM. 24 Jan
नड्डा का दावा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को गुजरात में 26 सीटों पर मिलेगी जीत
गुजरात के गांधीनगर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को गुजरात में 26/26 सीटें मिलेंगी.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
ICC का बड़ा ऐलान, 2023 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा को
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की घोषणा कर दी है. आईसीसी ने इस टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपने का काम किया है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
बिहार: एक्सिस बैंक में नकाबपोश अपराधियों ने 90 लख रुपये लूटे
बिहार के अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को 12 बजे के करीब 6 की संख्या में आए नकाबपोश हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने 90 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
रेलवे के तीन कर्मचारी लोकल ट्रेन की चपेट में आए, मौत
मुंबई के करीब पटरियों पर ड्यूटी के दौरान रेलवे के तीन कर्मचारी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गई. रेलवे के अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
मिजोरम में म्यांमार का सैन्य विमान हादसे का हुआ शिकार
मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया. इसमें पायलट समेत 14 लोग सवार थे. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे, बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कांग्रेस समर्थकों द्वारा गुवाहाटी शहर के बाहर लगे पुलिस अवरोधकों को तोड़ने के बाद कहा कि हमने अवरोधक तोड़े हैं लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
वे छात्रों को गुलाम बनाना चाहते हैं लेकिन ब्रह्मांड में कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती, बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री के माध्यम से मेघालय में निजी विश्वविद्यालय से कहा कि मुझे छात्रों से बात करने की अनुमति न दी जाए. राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मेघालय में छात्रों से कहा कि वे आपको गुलाम बनाना चाहते हैं लेकिन ब्रह्मांड में कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती है. आपको अपनी मर्जी के अनुसार जिंदगी जीने की अनुमति होनी चाहिए न कि किसी और के अनुसार.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
देश के लोग नेताजी को सदैव याद रखेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी. उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया. उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा. देश के लोग नेताजी को सदैव याद रखेंगे.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
हुडा रिफंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में ईडी की छापेमारी जारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित हुडा रिफंड घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को बधाई. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं. हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ के तीन शावकों का हुआ जन्म
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है. इससे कुछ हफ्तों पहले एक अन्य चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति अडिग समर्पण तथा गरीबों व दलितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण आज भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
एलॉन मस्क ने किया UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन
एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कुछ बिंदु पर, संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन की आवश्यकता है…पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद, भारत के पास सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं होना, जो बेतुका है. अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक सीट मिलनी चाहिए.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
दिल्ली आने वाली 28 ट्रेन चल रही हैं देरी से
23 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
कोहरे की चादर छाने से कई उड़ानों में देरी
शीतलहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे की चादर छाने से कई उड़ानों में देरी हुई. आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18°डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
7:44 PM. 23 Jan 247:44 PM. 23 Jan
अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद लोग अपने दर्शन करना चाहते हैं. इस क्रम में मंगलवार सुबह राम मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है जिसमें नजर आ रहा है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है. आपको बता दें कि सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया और आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा.
12:23 PM. 23 Jan 2412:23 PM. 23 Jan
आज से आम लोग भी राम मंदिर में कर सकेंगे रामलला के दर्शन
रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया और आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा. मंगलवार से आम लोग भी राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
12:23 PM. 23 Jan 2412:23 PM. 23 Jan
राजस्थान में कांग्रेस मंगलवार को ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में असम में व्यवधान उत्पन्न किए जाने के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को जिला मुख्यालयों पर ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी. पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीजेपी, विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है तथा बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है.
12:23 PM. 23 Jan 2412:23 PM. 23 Jan
चीन के शिनजियांग में 7.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके
चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में सोमवार देर रात 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिए बताया कि भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में 80 किलोमीटर की गहराई में था.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in