Breaking News Live: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते 'उदय' की मौत

Breaking News Live updates: कर्नाटक में रोड शो के दौरान राहुल ने कहा हमारी सरकार आने के बाद 2 हजार रुपए हर महीने हर महिला को कांग्रेस पार्टी देगी, हर महीने 200 यूनिट बिजली हर परिवार को देंगे, हर महीने 10 किलो चावल हर परिवार के सदस्य को हम देंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
9:18 PM. 23 Apr 23 9:18 PM. 23 Apr

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते ‘उदय’ की मौत

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते ‘उदय’ की मौत हो गयी है. चीते की मौत के बाद अधिकारी जांच में जुट गये हैं.

6:57 PM. 23 Apr 23 6:57 PM. 23 Apr

भारत सरकार सूडान में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास कर रही है :विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि , ‘सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है सूडान से बाहर निकलना चाह रहे फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है, विदेश मंत्रालय और सूडान में भारतीय दूतावास सूडानी अधिकारियों के अलावा, संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, अमेरिका और अन्य के नियमित रूप से संपर्क में है.’

6:57 PM. 23 Apr 23 6:57 PM. 23 Apr

कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन, बजरंग पुनिया ने किया धरने का ऐलान

कुश्ती संघ अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया, बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने दिल्ली के सीपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी मगर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज खिलाड़ियों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया बसवा मंतपा केंद्र, बागलकोट में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

कर्नाटक पुहंचे राहुल गांधी, पूर्व बीजेपी नेता शेट्टार ने की मुलाकात

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर पहुंच चुके हैं. हुबली एयरपोर्ट पर पूर्व बीजेपी नेता और हुबली-धारवाड़-सेंट्रल से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने मुलाकात की है.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

कर्नाटक के मंत्री आर अशोक का दावा- राज्य में बनेगी बीजेपी की सरकार

कर्नाटक के मंत्री और कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आर अशोक ने दावा किया है, कनकपुरा में लोगों का रुझान अच्छा है. मुझे लगता है कि यहां के लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं. वे कनकपुरा में मोदी सरकार चाहते हैं. भाजपा ने सभी 24 निर्वाचन क्षेत्रों में ‘जय वाहिनी’ शुरू की है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया था, इसलिए हम पूरे कर्नाटक में जा रहे हैं। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होगी, 100%.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

मध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रेन के जेनरेटर कार में लगी आग

मध्य प्रदेश: रतलाम के प्रीतम नगर स्टेशन पर रतलाम-डॉ अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन की जेनरेटर कार में आज सुबह आग लग गई. बाद में आग को बुझा लिया गया. किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

भारत में कोरोना के 10112 नये मामले, एक्टिव केस 67 हजार के पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10112 नये मामले सामने आये. जबकि 9833 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. देश में कोरोना के 67806 एक्टिव केस हो गये हैं.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

महाराष्ट्र में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे शहर के नरहे इलाके के पास आज तड़के करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक निजी बस की टक्कर हो गयी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

राहुल गांधी बसवा जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

मोदी सरनेम मामले में फंसे पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. जहां वह बागलकोट में बसवा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे.

2:14 PM. 23 Apr 23 2:14 PM. 23 Apr

पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया. खबर है कि उसके मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

7:08 AM. 23 Apr 23 7:08 AM. 23 Apr

राजस्थान के गुलाब बाग में एक रेस्टोरेंट में लगी आग

राजस्थान के उदयपुर के गुलाब बाग इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लगी. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: कर्नाटक में रोड शो के दौरान राहुल ने कहा हमारी सरकार आने के बाद 2 हजार रुपए हर महीने हर महिला को कांग्रेस पार्टी देगी, हर महीने 200 यूनिट बिजली हर परिवार को देंगे, हर महीने 10 किलो चावल हर परिवार के सदस्य को हम देंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >