Breaking News : दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:09 PM. 22 Jun 24 7:09 PM. 22 Jun

दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के राजगीर में नए नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर के उद्घाटन की खुशी में पत्र लिखा है.

6:29 PM. 22 Jun 24 6:29 PM. 22 Jun

बीजेपी सांसद रघुनंदन राव बोले, NEET मुद्दे में जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा

NEET मुद्दे पर बीजेपी सांसद रघुनंदन राव ने कहा, हमारे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि NEET मुद्दे में जो भी अधिकारी, छात्र या राजनीतिक दल शामिल हैं, उसकी जांच चल रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, हम उसे दंडित करने का प्रयास करेंगे.

5:39 PM. 22 Jun 24 5:39 PM. 22 Jun

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर आडवाणी से मुलाकात की जानकारी दी.

4:31 PM. 22 Jun 24 4:31 PM. 22 Jun

हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूर की बस के कुचलने से मौत, भड़की हिंसा

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 35 में एक मजदूर की कथित तौर पर एक फैक्ट्री बस से कुचलने से मौत के बाद हिंसा भड़क गई है. हिंसा में एक पुलिस कर्मी घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

2:25 PM. 22 Jun 24 2:25 PM. 22 Jun

अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई ने राजस्थान के 10 बड़े शहरों में की छापेमारी

अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई जयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत राजस्थान के 10 बड़े शहरों में छापेमारी कर रही है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 20 लाख रुपये नकद और एक देसी पिस्तौल बरामद की है. छापेमारी जारी है.

1:56 PM. 22 Jun 24 1:56 PM. 22 Jun

गुजरात में एक पॉलिमर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गुजरात के सिलवासा के नरोली गांव इलाके में एक पॉलिमर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं.

12:38 PM. 22 Jun 24 12:38 PM. 22 Jun

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में कोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ाई

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है. न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था.

11:23 AM. 22 Jun 24 11:23 AM. 22 Jun

अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अंबोली पुलिस ने मामले में माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया जो सीरियल चोर हैं. ये शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी करते हैं.

11:18 AM. 22 Jun 24 11:18 AM. 22 Jun

बसपा ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

मायावती की पार्टी बसपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें पार्टी प्रमुख मायावती, आकाश आनंद का नाम शामिल है.

10:52 AM. 22 Jun 24 10:52 AM. 22 Jun

अनशन के मंच पर पहुंचने से पहले आतिशी ने भोगल स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के अनशन का आज दूसरा दिन है. अनशन के मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने भोगल स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की.

10:00 AM. 22 Jun 24 10:00 AM. 22 Jun

कल्लाकुरिची शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई

कल्लाकुरिची शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है.

9:16 AM. 22 Jun 24 9:16 AM. 22 Jun

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. शेख हसीना ने मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

8:27 AM. 22 Jun 24 8:27 AM. 22 Jun

गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ शेख की मौत

गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ शेख उर्फ ​​आरिफ भाईजान की मौत हो गई है. मुंबई के जेजे अस्पताल में दिल का दौरा उसे पड़ा. उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने 2022 में गिरफ्तार किया था. उस समय से वह आर्थर रोड जेल में था.

7:40 AM. 22 Jun 24 7:40 AM. 22 Jun

कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में लगी आग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में आग लगने की खबर है. 6 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

7:40 AM. 22 Jun 24 7:40 AM. 22 Jun

पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने के आज बातचीत करने वाले हैं. हसीना के भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के कुछ घंटे बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की.

7:40 AM. 22 Jun 24 7:40 AM. 22 Jun

जीएसटी परिषद की बैठक आज

जीएसटी से जुड़े मामलों की शीर्ष संस्था जीएसटी परिषद की बैठक आज होने वाली है. इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान और उर्वरक पर कर कम करने संबंधी संसदीय समिति की सिफारिश समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >