Breaking News : बीजेपी ने केएस ईश्वरप्पा को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:48 PM. 22 Apr 24 8:48 PM. 22 Apr

बीजेपी ने केएस ईश्वरप्पा को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

बीजेपी ने शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को शर्मिंदा करने के लिए केएस ईश्वरप्पा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.

5:27 PM. 22 Apr 24 5:27 PM. 22 Apr

विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 50% जुर्माना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली पर रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 36वें मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया.

4:49 PM. 22 Apr 24 4:49 PM. 22 Apr

हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से लड़ेंगी चुनाव

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से चुनाव लड़ेंगी, मोहिंदर सिंह केपी जालंधर से चुनाव लड़ेंगे, रणजीत सिंह ढिल्लों लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे, सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि फिरोजपुर से नरदेव सिंह बॉबी मान चुनाव लड़ेंगे. हरदीप सिंह बटरेला चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे.

1:08 PM. 22 Apr 24 1:08 PM. 22 Apr

बीआरएस नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली शराब नीति मामले से संबंधित सीबीआई मामले में बीआरएस नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. इसपर 2 मई को फैसला सुनाया जाएगा.

10:28 AM. 22 Apr 24 10:28 AM. 22 Apr

एनआईए ने आतंकवाद से संबंधित मामले में श्रीनगर में छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की.

10:16 AM. 22 Apr 24 10:16 AM. 22 Apr

हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के. माधवी लता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के. माधवी लता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

9:44 AM. 22 Apr 24 9:44 AM. 22 Apr

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.85 अंक चढ़कर 73,728.18 अंक पर

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.85 अंक चढ़कर 73,728.18 अंक पर नजर आ रहा है. वहीं निफ्टी 190.1 अंक की बढ़त के साथ 22,337.10 अंक पर पहुंच गया है.

8:53 AM. 22 Apr 24 8:53 AM. 22 Apr

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोइस हवाई अड्डे पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह, लद्दाख में थोइस हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं. वह सियाचिन में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करेंगे.

7:37 AM. 22 Apr 24 7:37 AM. 22 Apr

मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान

इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है. सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं.

7:36 AM. 22 Apr 24 7:36 AM. 22 Apr

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने का सिलसिला जारी

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने का सिलसिला जारी है. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली फायर सर्विसेज ने कहा कि आग लैंडफिल में पैदा हुई गैस के कारण लगी. इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

7:36 AM. 22 Apr 24 7:36 AM. 22 Apr

राहुल गांधी का केरल में चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अस्वस्थ होने के कारण केरल में 22 अप्रैल का अपना चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिया है. पार्टी की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.

7:35 AM. 22 Apr 24 7:35 AM. 22 Apr

पीएम मोदी और अमित शाह अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो चला है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले तीन दिन राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे. शाह सोमवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 अप्रैल को सरगुजा, महासमुंद और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. आपको बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर वोटिंग होगी.

7:35 AM. 22 Apr 24 7:35 AM. 22 Apr

राजनाथ सिंह सियाचिन का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचिन का दौरा करेंगे और दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों से मुलाकात करेंगे.

7:35 AM. 22 Apr 24 7:35 AM. 22 Apr

पाकिस्तान के दौरे पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे.

7:35 AM. 22 Apr 24 7:35 AM. 22 Apr

हाई कोर्ट ईडी के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा

दिल्ली हाई कोर्ट आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के संबंध में ईडी द्वारा उन्हें जारी समन को चुनौती दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >