Breaking News Live: तनाव के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत से मिलकर काम करने का आह्वान किया
Copied link
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
3:31 AM. 22 Sept 233:31 AM. 22 Sept
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का महत्व विश्व में बढ़ रहा है और भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमें न केवल एक क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में काम करना जारी रखना है. हम उकसाने या समस्याएं पैदा करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन हम कानून का शासन और कनाडा के लोगों की रक्षा करने के लिए खड़े होने के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं. इसीलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वे मामले की सच्चाई को उजागर करने, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करें.
3:31 AM. 22 Sept 233:31 AM. 22 Sept
तनाव के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत से मिलकर काम करने का आह्वान किया
भारत के साथ जारी तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय होने देने का आह्वान करता हूं.
3:31 AM. 22 Sept 233:31 AM. 22 Sept
भारत सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए जारी किया एडवाइजरी
भारत सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि ऐसी पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के बारे में रिपोर्टों/संदर्भों और विचारों/एजेंडा को कोई भी मंच देने से बचें, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराध/आतंकवाद के आरोप हैं और जो संगठनों से संबंधित हैं.
3:31 AM. 22 Sept 233:31 AM. 22 Sept
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, अपना सिर मुंडवाया
उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून में विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया. इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष और एक अन्य महिला नेता ने अपना सिर मुंडवाया.
3:31 AM. 22 Sept 233:31 AM. 22 Sept
भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन
भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते गुरुवार को तड़के निधन हो गया. उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने यह जानकारी दी. सरोजा 19 सितंबर को 86 वर्ष की हुई थीं. रमा ने कहा, आज तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया. वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं. शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. वैद्यनाथन को भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत में उनके व्यापक योगदान के लिए जाना जाता है. रमा ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना के लिए अपनी सास और गुरु को याद किया.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
कनाडा मामले पर ओवैसी ने की संसद में बहस की मांग
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी नेआज कहा कि वे सरकार से यह मांग करते हैं कि कनाडा विवाद पर वो कल संसद में बहस करा दें. ओवैसी ने कहा कि संसद के विशेष सत्र का कल अंतिम दिन है और हम यही मांग सरकार से कर रहे हैं.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
कनाडा मामले पर बातचीत के लिए अमित शाह और जयशंकर की मुलाकात
कनाडा मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. यही वजह है कि इस मसले पर बातचीत के लिए गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर मुलाकात कर रहे हैं. इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
23 सितंबर को जयपुर में सभा करेंगे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 23 सितंबर को जयपुर में सभा करेंगे. दौरे के दौरान दोनों यहां कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
निज्जर की हत्या पर कनाडा ने कोई सबूत पेश नहीं किए
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकी निज्जर की हत्या के लेकर कनाडा ने भारत सरकार पर जो आरोप लगाए थे, उसका कोई प्रमाण अबतक कनाडा की ओर से नहीं दिया गया है.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
पाकिस्तान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे चुनाव
डाॅन अखबार के अनुसार पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है कि वहां जनवरी के अंतिम सप्ताह में आम चुनाव होंगे.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
ब्रिटेन अपने देश में करना चाहता है आईआईटी की स्थापना
ब्रिटेन अपने देश में आईआईटी परिसरों की स्थापना करना चाहता है. इसकी संभावना पर विश्वविद्यालयों से बात की जा रही है. उसके बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा.
11:29 PM. 21 Sept 2311:29 PM. 21 Sept
NIA ने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास पर हमला मामले आरोपियों की लिस्ट जारी की
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला मामले में एनआईए ने वांछित आरोपियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आरोपियों की तस्वीर और उनका नाम है.
8:16 PM. 21 Sept 238:16 PM. 21 Sept
फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 17 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के रुड़की में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अरीब 17 लोग बुरी तरह झुलस गए है. बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
8:16 PM. 21 Sept 238:16 PM. 21 Sept
रूस ने यूक्रेन के पूर्वी और मध्य शहरों में हमले किए, 14 लोग घायल
रूस ने बीती रात यूक्रेन के पूर्वी और मध्य शहरों पर हमले किए, जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए. कीव के मेयर विताली क्लित्सको ने कहा कि शहर में रूस के हमलों में सात लोग घायल हुए हैं और कुछ रिहायशी व वाणिज्यिक इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने कहा कि स्लोबिड्स्की जिले में कम से कम छह हमले हुए, जिसमें बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है. शहर के मेयर ने कहा कि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चर्कासी के गवर्नर इहोर ताबुरेट्स ने कहा कि प्रांत में पांच लोग घायल हो गए और एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई.
8:16 PM. 21 Sept 238:16 PM. 21 Sept
भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित की
भारत के कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा को नियलम्बित कर दिया है. साथ ही कहा गया है कि वीजा सेवाएं अगली सूचना तक के लिए निलंबित रहेगा. इससे पहले कनाडा सरकार ने देश में सुरक्षा खतरों को लेकर भारत द्वारा जारी किए गए यात्रा परामर्श को खारिज करते हुए कहा कि यह दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है और उसने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.
8:16 PM. 21 Sept 238:16 PM. 21 Sept
कनाडा में आपसी गैंगवार में पंजाबी गैंगस्टर सुखदूल सिंह की हत्या
कनाडा से मिले खुफिया इनपुट से संकेत मिलता है कि मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की बुधवार रात अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता में हत्या कर दी गई है. हिंदुस्तान टाइम्स से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भी 19 जून को सरे में अंतर-गिरोह युद्ध में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के समान है.
1:06 PM. 21 Sept 231:06 PM. 21 Sept
महिला आरक्षण बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा
लोकसभा से पास होने के बाद महिला आरक्षण बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा. बता दें कि लोकसभा में इस बिल के समर्थन में 454 वोट मिले वहीं, 2 वोट विरोध में आए है.
मुख्य बातें
Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.