Breaking News : पुणे पोर्श केस में नाबालिग आरोपी के पिता को मिली जमानत

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:24 PM. 21 Jun 24 7:24 PM. 21 Jun

पुणे पोर्श कार हादसा मामलाः नाबालिग आरोपी के पिता को जमानत

पुणे पोर्श कार हादसा मामले में पुणे की सेशन कोर्ट से नाबालिग आरोपी के पिता को जमानत मिल गई है. गौरतलब है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी.

1:39 PM. 21 Jun 24 1:39 PM. 21 Jun

भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हरियाणा सरकार पानी नहीं देती, बोलीं आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने देश की राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया. लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई ऑपशन नहीं है. भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे देती.

12:53 PM. 21 Jun 24 12:53 PM. 21 Jun

सुप्रीम कोर्ट ने फिर से NEET-UG 2024 काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने फिर से NEET-UG 2024 काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है. शीर्ष कोर्ट ने नई याचिकाओं को लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया और उन्हें 8 जुलाई को सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया.

12:06 PM. 21 Jun 24 12:06 PM. 21 Jun

भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी महेश राउत को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी महेश राउत को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है. उन्हें अपनी दादी की मृत्यु के बाद होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए जमानत दी गई है. राउत को 26 जून से 10 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी गई है.

12:05 PM. 21 Jun 24 12:05 PM. 21 Jun

भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी महेश राउत को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले में आरोपी महेश राउत को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है. उन्हें अपनी दादी की मृत्यु के बाद होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए जमानत दी गई है. राउत को 26 जून से 10 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी गई है.

10:34 AM. 21 Jun 24 10:34 AM. 21 Jun

अवैध देशी शराब त्रासदी का मुद्दा तमिलनाडु विधानसभा में उठा

कल्लाकुरिची में हुई अवैध देशी शराब त्रासदी का मुद्दा तमिलनाडु विधानसभा में उठाया गया. विरोध प्रदर्शन कर रहे अन्नाद्रमुक के सदस्यों को सदन से बाहर निकाला गया.

10:13 AM. 21 Jun 24 10:13 AM. 21 Jun

अल्काराज क्वींस क्लब के दूसरे दौर में हारे

विम्बलडन चैम्पियन कार्लोस अल्काराज की विम्बलडन की तैयारियों को करारा झटका लगा है. वह क्वींस क्लब टेनिस के दूसरे दौर में जैक ड्रेपर से 6 . 7, 3 . 6 से हार गए.

9:21 AM. 21 Jun 24 9:21 AM. 21 Jun

हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के जुब्बल के चोरी केंची इलाके में एचआरटीसी (हिमाचल सड़क परिवहन निगम) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं.

9:20 AM. 21 Jun 24 9:20 AM. 21 Jun

आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >