Breaking News : कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, रांची से यशस्विनी सहाय को बनाया प्रत्याशी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:59 PM. 21 Apr 24 8:59 PM. 21 Apr

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी ककी है. कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं. आंध्र प्रदेश के नौ उम्मीदवारों का भी ऐलान किया है. रांची से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया है.

8:59 PM. 21 Apr 24 8:59 PM. 21 Apr

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में लगी आग

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को जनपथ चौराहे के पास एक निर्माणाधीन इमारत में रखे कचरे में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

8:58 PM. 21 Apr 24 8:58 PM. 21 Apr

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी ककी है. कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं. आंध्र प्रदेश के नौ उम्मीदवारों का भी ऐलान किया है. रांची से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया है.

7:43 PM. 21 Apr 24 7:43 PM. 21 Apr

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में लगी आग

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को जनपथ चौराहे के पास एक निर्माणाधीन इमारत में रखे कचरे में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

7:28 PM. 21 Apr 24 7:28 PM. 21 Apr

एक दिन की न्यायिक रिमांड पर अनिल टुटेजा

अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा है कि कल यानी शनिवार को अनिल टुटेजा के बेटे यश टुटेजा से पूछताछ के बाद हमने पाया कि हमारे पास यह मानने के पर्याप्त कारण थे कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अपराध किया है. हमने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है आज और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. हमने 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी, लेकिन हमें अनिल टुटेजा की एक दिन की न्यायिक रिमांड दी गई है.

7:27 PM. 21 Apr 24 7:27 PM. 21 Apr

1:56 PM. 21 Apr 24 1:56 PM. 21 Apr

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र इसलिए खारिज किया गया क्योंकि उनके प्रस्तावकों ने कहा कि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर उनके नहीं हैं.

11:28 AM. 21 Apr 24 11:28 AM. 21 Apr

बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव जारी है, भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन पर एक स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव जारी है, यह देश का विश्वास है कि इससे हमारे भविष्य की नयी यात्रा तय होगी.

10:28 AM. 21 Apr 24 10:28 AM. 21 Apr

कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी

पंजाब राज्य को लेकर कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है जिसका वीडियो सामने आया है.

9:23 AM. 21 Apr 24 9:23 AM. 21 Apr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

9:18 AM. 21 Apr 24 9:18 AM. 21 Apr

शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि जांच ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े शराब ‘घोटाले’ में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया.

8:44 AM. 21 Apr 24 8:44 AM. 21 Apr

न्यूयॉर्क में जहाज में एक पार्टी के दौरान चाकू से हमला, तीन लोग घायल

न्यूयॉर्क सिटी में एक जहाज पर हो रही पार्टी के दौरान चाकू से किए हमले के बाद तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

7:37 AM. 21 Apr 24 7:37 AM. 21 Apr

राहुल गांधी आज सतना में करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेात राहुल गांधी मध्य प्रदेश में आज चुनाव प्रचार करेंगे. वे सतना में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.

7:37 AM. 21 Apr 24 7:37 AM. 21 Apr

छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी की चुनावी रैली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ में पार्टी का प्रचार करने पहुंचेंगी. वे कांकेर और राजनांदगांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी.

7:37 AM. 21 Apr 24 7:37 AM. 21 Apr

पीएम नरेंद्र मोदी जालौर और बांसवाड़ा में करेंगे चुनावी प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राजस्थान पहुंचने वाले हैं. यहां वे जालौर और बांसवाड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

7:36 AM. 21 Apr 24 7:36 AM. 21 Apr

बिहार के कटिहार में अमित साह की रैली आज

बिहार के कटिहार शहर के राजेंद्र सटेडियम में आज गृहमंत्री अमित साह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से एनडीए जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे.

7:36 AM. 21 Apr 24 7:36 AM. 21 Apr

AIMIM प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी आज बिहार में

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमेन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज बिहार के किशनगंज में पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करेंगे.

7:36 AM. 21 Apr 24 7:36 AM. 21 Apr

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली आज

इंडिया गठबंधन की ओर से आज रांची के प्रभात तारा मैदान में रैली आयोजित की गई है. इसमें इंडिया गठबंधन के देशभर के नेताओं का जुटान होगा. रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >