Breaking News: BJD ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:28 PM. 20 Apr 24 9:28 PM. 20 Apr

BJD ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

BJD ने आगामी Lok Sabha Elections 2024 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. सूची में ओडिशा के सीएम और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक, मंत्री कार्तिक पांडियन, सांसद सस्मित पात्रा और अन्य को शामिल किया गया है.

8:17 PM. 20 Apr 24 8:17 PM. 20 Apr

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इसकी पुष्टि मुरादाबाद शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की. शुक्रवार को ही मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ.

6:41 PM. 20 Apr 24 6:41 PM. 20 Apr

तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल के शुगर लेवल की रिपोर्ट LG को सौंपी

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्शेना को सौंप दी है. मालूम हो एलजी ने जेल प्रशासन से केजरीवाल की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था. जेल प्रशासन ने कहा, केजरीवाल ने गिरफ्तारी से पहले की इनसुलिन लेना बंद कर दिया था.

4:02 PM. 20 Apr 24 4:02 PM. 20 Apr

पीएम मोदी का दावा, पहले चरण में एनडीए के पक्ष में हुए मतदान

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले चरण के मतदान ने देश में उत्साह बढ़ा दिया है. यह उत्साह मैं यहां भी देख सकता हूं. पहले चरण में एनडीए के पक्ष में मतदान हुआ.

2:11 PM. 20 Apr 24 2:11 PM. 20 Apr

कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तजिंदर सिंह बिट्टू ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बिट्टू, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए. तजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को एआईसीसी सचिव प्रभारी हिमाचल प्रदेश के पद और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

12:36 PM. 20 Apr 24 12:36 PM. 20 Apr

कुछ लोग नए भारत की बात कर रहे हैं, बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने केरल में कहा कि कुछ लोग नए भारत की बात कर रहे हैं जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून पारित किए जा रहे हैं और लोगों पर लागू किए जा रहे हैं.

12:28 PM. 20 Apr 24 12:28 PM. 20 Apr

राजस्थान नरेंद्र मोदी को देगा तीसरी बार 25 की 25 लोकसभा सीट, बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शक्करगढ़ (भीलवाड़ा) में चुनावी सभा में कहा कि राजस्थान ‘हैट्रिक’ कर तीसरी बार 25 की 25 लोकसभा सीट नरेंद्र मोदी को देने जा रहा है.

12:27 PM. 20 Apr 24 12:27 PM. 20 Apr

ओडिशा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से पांच और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है.

11:59 AM. 20 Apr 24 11:59 AM. 20 Apr

भारत आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार, बोले डी वाई चंद्रचूड़

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारत नए अधिनियमित कानूनों के जरिए आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार है.

10:42 AM. 20 Apr 24 10:42 AM. 20 Apr

कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी बताए जाने वाले तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया.

10:24 AM. 20 Apr 24 10:24 AM. 20 Apr

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका वापस ली

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका वापस ले ली. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत अर्जी का विरोध किया है. सीबीआई ने कहा कि उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उन्हें इस मामले में मास्टरमाइंड बताया गया है.

9:13 AM. 20 Apr 24 9:13 AM. 20 Apr

एमपी के बैतूल में ट्रक की टक्कर से पलटी सुरक्षाकर्मी से भरी बस, चुनाव में ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बस के एक ट्रक से टकरा जाने से इक्कीस होम गार्ड और मध्य प्रदेश पुलिस के जवान घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी छिंदवाड़ा जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे, जहां शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान हुआ.

8:18 AM. 20 Apr 24 8:18 AM. 20 Apr

भारी बारिश की वजह से पुलवामा में कई घरों में पानी भरा

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है. भारी बारिश की वजह से पुलवामा के तेंगरा गांव में कई घरों में पानी भर गया. भारतीय सेना के जवानों द्वारा जेसीबी की मदद से तेज बहाव वाले पानी के बहाव को घरों से दूर करने के लिए एक रास्ता बनाने का काम किया गया.

8:08 AM. 20 Apr 24 8:08 AM. 20 Apr

प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है. पीएम मोदी दो बजे चिकबल्लापुर के चोक्काहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु जाएंगे और शाम 4 बजे पैलेस ग्राउंड में एक रैली करेंगे.

8:08 AM. 20 Apr 24 8:08 AM. 20 Apr

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज संयुक्त रूप से अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करेंगे. दोनों नेता कांग्रेस के लिए संयुक्त रैली करेंगे.

8:08 AM. 20 Apr 24 8:08 AM. 20 Apr

राहुल गांधी आज बिहार के भागलपुर आएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. करीब 14 साल बाद राहुल गांधी भागलपुर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >