Breaking News: कर्नाटक के रामनगर में अमित शाह ने किया रोड शो

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:11 PM. 2 Apr 24 8:11 PM. 2 Apr

कर्नाटक के रामनगर में अमित शाह ने किया रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के रामनगर में रोड शो के दौरान कहा, एक ओर बेंगलुरु में धमाके हो रहे हैं, दूसरी ओर मुझे अभी खबर मिली कि SDPI ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. अगर यह बात सत्य है तो क्या कर्नाटक की जनता कांग्रेस की सरकार में सुरक्षित रह सकती है?

5:20 PM. 2 Apr 24 5:20 PM. 2 Apr

दिल्ली में एक घर में आग लगने से दो लड़कियों की मौत

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक घर में आग लगने से दो लड़कियों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने बताया, आग पर काबू पा लिया गया है.

1:11 PM. 2 Apr 24 1:11 PM. 2 Apr

मनीष सिसौदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है.

watch | Delhi: AAP leader Manish Sisodia brought to Rouse Avenue court for hearing on his bail application in Delhi Excise policy case pic.twitter.com/FjyZeBWHwz
— ANI (@ANI) April 2, 2024

12:39 PM. 2 Apr 24 12:39 PM. 2 Apr

मनीष सिसौदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है.

watch | Delhi: AAP leader Manish Sisodia brought to Rouse Avenue court for hearing on his bail application in Delhi Excise policy case pic.twitter.com/FjyZeBWHwz
— ANI (@ANI) April 2, 2024

12:21 PM. 2 Apr 24 12:21 PM. 2 Apr

बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल

बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं.

11:44 AM. 2 Apr 24 11:44 AM. 2 Apr

भ्रामक विज्ञापनों के मामले में योग गुरु रामदेव सुप्रीम कोर्ट में हुए पेश

योग गुरु रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. भ्रामक विज्ञापनों के मुद्दे पर कोर्ट ने रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक से कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि आपके पवित्र वचन के संबंध में हलफनामा दायर किया गया है.

11:44 AM. 2 Apr 24 11:44 AM. 2 Apr

भ्रामक विज्ञापनों के मामले में योग गुरु रामदेव सुप्रीम कोर्ट में हुए पेश

योग गुरु रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. भ्रामक विज्ञापनों के मुद्दे पर कोर्ट ने रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक से कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि आपके पवित्र वचन के संबंध में हलफनामा दायर किया गया है.

9:58 AM. 2 Apr 24 9:58 AM. 2 Apr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढ़ेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

9:36 AM. 2 Apr 24 9:36 AM. 2 Apr

मध्य प्रदेश में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 यात्री घायल

मध्य प्रदेश से दुर्घटना की खबर आ रही है. देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कम से कम 25 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे. सभी मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए ग्वालियर से राजस्थान जा रहे थे.

9:31 AM. 2 Apr 24 9:31 AM. 2 Apr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

8:56 AM. 2 Apr 24 8:56 AM. 2 Apr

तमिलनाडु के त्रिची में बस और लॉरी की टक्कर, 2 की मौत

तमिलनाडु के त्रिची में बस और लॉरी की टक्कर हो गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं.

8:10 AM. 2 Apr 24 8:10 AM. 2 Apr

प्रधानमंत्री रुद्रपुर में करेंगे चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव मद्देनजर प्रचार करने के लिए उत्तराखंड में अपनी पहली जनसभा आज रुद्रपुर में करेंगे. आपको बता दें कि प्रदेश में चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा.

8:09 AM. 2 Apr 24 8:09 AM. 2 Apr

प्रधानमंत्री मोदी कोटपूतली में जनसभा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोटपूतली में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे.

8:06 AM. 2 Apr 24 8:06 AM. 2 Apr

अंगदान के लिए एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत मामले में तीन गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अंगदान के लिए एनओसी जारी करने के लिए 70,000 रुपये की रिश्वत मामले में एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और दो निजी अस्पतालों के अंग दान समन्वयक अनिल जोशी और विनोद को गिरफ्तार किया.

7:58 AM. 2 Apr 24 7:58 AM. 2 Apr

चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >