Breaking News: गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने मुकेश अंबानी के आवास पहुंचे केएल राहुल और अथिया शेट्टी

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:25 PM. 19 Sept 23 11:25 PM. 19 Sept

गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने मुकेश अंबानी के आवास पहुंचे केएल राहुल और अथिया शेट्टी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ पहुंचे. इसके आलवा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह भी मुकेश अंबानी के आवास पहुंचे.

11:25 PM. 19 Sept 23 11:25 PM. 19 Sept

मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणेश चतुर्थी के समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

11:25 PM. 19 Sept 23 11:25 PM. 19 Sept

INDIA गठबंधन के नेताओं की कल सुबह 10 बजे होगी बैठक

INDIA गठबंधन के नेताओं कीबुधवार सुबह 10 बजे बैठक होगी. यह बैठक नेता विपक्ष के चैंबर में होगी.

11:25 PM. 19 Sept 23 11:25 PM. 19 Sept

बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम धामी और एमपी सीएम शिवराज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सागर में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

हमें तीसरे आतंकी के शव मिलने की भी संभावना: विजय कुमार

ADGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अभी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया है और उसका शव मिल गया है. एक और आतंकी का शव दिख रहा है लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ है. खोज अभियान जारी है… हमारे पास 2-3 आतंकी होने की आशंका है. हमें तीसरे आतंकी के शव मिलने की भी संभावना है. खोज अभियान जारी रहेगा.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर आतंकी उज्जैर खान को मार गिराया गया

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी उज्जैर खान को मार गिराया है. अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है जहां ऑपरेशन पिछले कुछ दिनों से जारी था.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश, हंगामा जारी

नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

पुरानी इमारत से पैदल नए संसद भवन गए कई सांसद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई सांसद पुरानी इमारत से पैदल नए संसद भवन गए. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखा जाना चाहिए.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

पुराने संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाए, बोले पीएम मोदी

संसद के विशेष सत्र के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरी प्रार्थना और सुझाव है कि जब हम नए संसद भवन में जा रहे हैं तो इसकी (पुराना संसद भवन) गरिमा कभी भी कम नहीं होनी चाहिए. इसे सिर्फ ‘पुराना संसद भवन’ कहकर छोड़ दें, ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर आप सब की सहमती हो तो इसे भविष्य में ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाए.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी आज यहां एक साथ ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं. इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी. आज हम विनम्रतापूर्वक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को याद कर रहे हैं.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

भारत नई ऊर्जा से भर चुका है- बोले पीएम मोदी

संसद के विशेष सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं. आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराना, फिर एक बार संकल्प बद्ध होना और उसका परिपूर्ण करने के लिए जी जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत नई ऊर्जा से भर चुका है.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

भारत ने कनाडा के राजनयिक को किया निष्कासित

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज तलब किया गया और भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया. संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है. यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडा के राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय मुख्यालय से निकले

भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय मुख्यालय पहुंचे थे. कुछ देर के बाद वे वहां से निकले. भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को विदेश मंत्रालय ने तलब किया है.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया ने कहा- यह अपना है

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की खबरों के बीच मंगलवार को कहा कि यह विधेयक अपना है. सोनिया ने संसद परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख से सवाल किया गया कि ऐसा कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक इस विशेष सत्र में लाया जा रहा है और आपकी यह मांग भी थी, तो आप क्या कहना चाहती हैं? जवाब में उन्होंने कहा, “यह (विधेयक) अपना है…”

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

‘यह हमारा है, अपना है’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह हमारा है, अपना है.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और सभी की प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं… विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए. गणपति बाप्पा मोरया!

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

भारत ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत कनाडा के आरोपों को खारिज करता है. हमने उनकी संसद में कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान को देखा है और उनके विदेश मंत्री के बयान को भी खारिज किया है. कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की भागीदारी के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं… बयान में कहा गया है कि कि हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली एक लोकतांत्रिक राजनीति हैं.

2:49 PM. 19 Sept 23 2:49 PM. 19 Sept

कनाडा की संसद में बोले पीएम ट्रूडो, खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में बता दिया भारत का हाथ

भारत और कनाडा के रिश्तों के बीच तल्खी बढ़ती नजर आ रही है. खालिस्तानी आतंकी निज्जर को लेकर अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच के कनेक्शन की जांच करने में जुटी है.

7:40 AM. 19 Sept 23 7:40 AM. 19 Sept

प्रदीप सिंह मृत पाया गया

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सिपाही प्रदीप सिंह (27), जो 13 सितंबर से लापता था 18 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे वह मृत पाया गया. वह कोकेरनाग ऑपरेशन का हिस्सा थे.

7:40 AM. 19 Sept 23 7:40 AM. 19 Sept

मणिपुर में गिरफ्तार पांच युवकों की रिहाई को लेकर 48 घंटे के बंद का आह्वान

मणिपुर में कम से कम पांच स्थानीयों क्लबों और मीरा पैबी इकाइयों ने हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों की रिहाई की मांग को लेकर मध्यरात्रि से 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. मीरा पैबियों ने सोमवार को युवकों की रिहाई की मांग करते हुए इंफाल के पूर्वी जिले के खुरई और कोंगबा, इंफाल के पश्चिम जिले के काकवा, बिष्णुपुर जिले के नंबोल और थौबल जिले के कुछ हिस्सों में कई महत्वपूर्ण सड़कों को अवरुद्ध कर दिया. मणिपुर पुलिस ने शनिवार को अत्याधुनिक हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >