Breaking News Live: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

Breaking News Live Updates: Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:21 PM. 19 Aug 23 10:21 PM. 19 Aug

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने शनिवार को यहां स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. कुरैशी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं. पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष कुरैशी (67) की गिरफ्तारी के बाद संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) उन्हें अपने मुख्यालय लेकर आई. कुरैशी को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. लेकिन मौजूदा समय में एफआईए जेल में बंद पीटीआई प्रमुख खान से गायब हुए कूटनीतिक दस्तावेज के सिलसिले में पूछताछ कर रही है. खान लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि उनके पास ‘विदेशी साजिश’ के सबूत हैं जिसके तहत उन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद से हटाया गया.

10:21 PM. 19 Aug 23 10:21 PM. 19 Aug

उत्तरी यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में सात लोग मारे गए

उत्तरी यूक्रेन के शहर के मध्य में शनिवार को किए गए एक हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि अनेक लोग घायल हो गए. यह हमला तब हुआ है जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की देश पर रूस के हमले के बाद अपनी पहली यात्रा पर स्वीडन पहुंचे है.

10:21 PM. 19 Aug 23 10:21 PM. 19 Aug

लद्दाख में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की मौत

लद्दाख के क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई. बता दें कि उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य जवानों के घायल होने की भी सूचना हैं. मीडिया सूत्रों की मानें तो सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं.

10:21 PM. 19 Aug 23 10:21 PM. 19 Aug

कांग्रेस ने पंजाब के विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी से किया निलंबित

कांग्रेस ने अबोहर से विधायक संदीप जाखड़ को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ में कथित तौर पर शामिल होने के लिए शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा दर्ज एक शिकायत के बाद जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की गई. संदीप जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे हैं जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी.

10:21 PM. 19 Aug 23 10:21 PM. 19 Aug

कर्नाटक में प्लेटफॉर्म पर खड़ी उद्यान एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी उद्यान एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित डिब्बों में शनिवार सुबह आग लग गई. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, क्योंकि जब यह हादसा हुआ उस समय बोगी के अंदर कोई भी यात्री मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह पौने छह बजे मुंबई से आई थी और बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी थी.

1:49 PM. 19 Aug 23 1:49 PM. 19 Aug

उद्योगपति रतन टाटा को मिला उद्योग रत्न पुरस्कार

उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस द्वारा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

1:49 PM. 19 Aug 23 1:49 PM. 19 Aug

टली सुनवाई

बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले की सुनवाई आज यानी शनिवार को टल गई है. अब मामले में सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

1:49 PM. 19 Aug 23 1:49 PM. 19 Aug

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो स्मृति ईरानी की जमानत भी जब्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह अमेठी छोड़ दें, लेकिन मेरी बीजेपी से विनती है कि उन्हें भागने न दें. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो पीएम मोदी गुजरात वापस जाएंगे और वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे.

1:49 PM. 19 Aug 23 1:49 PM. 19 Aug

दोबारा मेडिकल जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आज एक विशेष बैठक में एक दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था को समाप्त करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसकी दोबारा मेडिकल जांच का आदेश दिया और अस्पताल से 20 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है.

10:19 AM. 19 Aug 23 10:19 AM. 19 Aug

जी20 डिजिटल इकोनॉमी की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 डिजिटल इकोनॉमी मंत्रियों की बैठक को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि जन धन, आधार और मोबाइल फोन ने वित्तीय लेन-देन में क्रांति ला दी है. उन्होंने कहा कि हम कृत्रिम मेघा आधारित भाषा अनुवाद मंच भाषिणी तैयार कर रहे हैं, यह भारत की विविध भाषाओं के डिजिटल समावेश को सहयोग देगा.

10:19 AM. 19 Aug 23 10:19 AM. 19 Aug

उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग

बेंगलुरुः संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई. यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई. कोई हताहत या घायल नहीं. मौके पर पहुंची दमकल और विशेषज्ञ स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

10:19 AM. 19 Aug 23 10:19 AM. 19 Aug

हेवी ड्रॉप सिस्टम का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायु सेना ने हाल ही में हेवी ड्रॉप सिस्टम का सफल परीक्षण किया, जिसे हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान आईएएफ की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है.

10:19 AM. 19 Aug 23 10:19 AM. 19 Aug

राज्यपाल ने थाने में महिला के साथ मारपीट करने को लेकर मांगी रिपोर्ट

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राज्य के एक थाने में महिला के साथ कथित रूप से हुई मारपीट की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. राजभवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सुंदरराजन को मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से 15 अगस्त को राचाकोंडा कमिश्नरी सीमा के एक पुलिस थाने में लंबाडा आदिवासी समुदाय की महिला के साथ हुई मारपीट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और रचाकोंडा के पुलिस आयुक्त से 48 घंटे के भीतर घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

7:21 AM. 19 Aug 23 7:21 AM. 19 Aug

बृजभूषण सिंह केस- दिल्ली कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण सिंह से जुड़े यौन शोषण मामले पर दिल्ली कोर्ट में आज होगी सुनवाई.

7:21 AM. 19 Aug 23 7:21 AM. 19 Aug

मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में सूचित करने के निर्देश

उत्तराखंडः भूस्खलन के कारण हुई कई दुर्घटनाओं के बाद, पौड़ी गढ़वाल की SSP श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सभी होटल और रिसॉर्ट मालिकों को पर्यटकों की बुकिंग लेने से पहले उन्हें मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >