Breaking News Live: मनीषा कयांडे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं

Breaking News Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा जी, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता व अन्य लोगों के साथ औपचारिक मुलाकात की. मनीषा कयांडे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

3:47 AM. 19 Jun 23 3:47 AM. 19 Jun

मनीषा कयांडे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं

मनीषा कयांडे ठाणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं. मनीषा कयांडे को आज सुबह शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता पद से बर्खास्त कर दिया गया.

3:47 AM. 19 Jun 23 3:47 AM. 19 Jun

राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की

किसान नेता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 12.73 फीसदी का इजाफा

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 12.73 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.18 फीसदी से अधिक बढ़ा. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर संग्रह रु। 17.06.2023 तक 1,16,776 करोड़, 13.70 प्रतिशत का इजाफा दिख रहा है.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक चट्टान के नीचे से बड़ी मात्रा में सालों पहले छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेरी चौवाना जंगल से यह बरामदगी की गई.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंने लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले 100 वर्षों में सराहनीय काम किया है.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने कहा था कि पीएम मोदी चाय बेचते थे, वह एक गरीब परिवार से हैं और वह देश नहीं चला पाएंगे ,लेकिन लोगों ने उस कांग्रेस को खारिज कर दिया जो हमारे देश को बेचती थी और चाय वाले को देश का पीएम बना दिया.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

अमेरिका में फायरिंग

अमेरिका के शिकागो में भीड़ में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 15 लोगों को गोली लगी है. घायलों में से कई की हालत बेहद गंभीर है. घटना शिकागो के दक्षिण में स्थित विलोब्रुक का है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई.

2:16 AM. 19 Jun 23 2:16 AM. 19 Jun

मणिपुर के सीएम ने की मिजोरम के मुख्यमंत्री से बात

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में चल रही हिंसा के संबंध में मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा से बात की और इस उम्मीद के साथ इस मुद्दे को हल करने में मिजोरम के मुख्यमंत्री की सहायता मांगी कि अब से एक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व होगा. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा कि इसके अलावा अनुरोध है कि मिजोरम मेइती को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए साधन और उपाय किए जाएं. मैंने मणिपुर के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मिजोरम सरकार जारी हिंसा पर दुख जता रही है और उसने इसे कम करने के लिए कुछ कदम और उपाय किए हैं.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 300 से अधिक लोगों को बचाया गया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और सड़क अवरोधों के कारण फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को बचाया.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

राजस्थान में फ्री चीजें देने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर बोला हमला

राजस्थान में फ्री चीजें देने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, श्रीलंका और पाकिस्तान की क्या हालत है सभी ने देखा है. कई और देश आज तकलीफ में चले गए हैं. हमने कभी इस बात को इस रूप ने नहीं देखा कि जब हम 2 लाख रुपये का गरीब को मकान देते हैं तो 2 लाख को बढ़ा चढ़ा कर उसका प्रचार प्रसार करके करोड़ो खर्च नहीं करते.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

आरके पुरम गोलीकांड पर बीजेपी ने कहा, वारदात के तुरंत बाद हरकत में आ गयी थी पुलिस

आरके पुरम शूटिंग की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहस, वारदात होते ही पुलिस हरकत में आ गई है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की जांच चल रही है.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

अमरनाथ यात्रा पर बोले फारूक अब्दुल्ला- देश में नफरत पैदा करने वालों को यहां आकर देखना चाहिए

अमरनाथ यात्रा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, देश में नफरत पैदा करने वालों को देखना चाहिए कि यहां मुस्लिम और हिंदू एक-दूसरे का कैसे समर्थन करते हैं और लोग आराम से यात्रा करते हैं.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में लगी आग

पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौजूद हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर ईएमयू ट्रेन की बोगी डिरेल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब 8.25 बजे इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) की एक खाली बोगी पटरी से उतर गयी. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सीपीआरओ सीआर ने बताया, कल्याण से कर्जत के बीच डाउन ट्रैफिक प्रभावित हो गया है.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, 25 लोग लापता

पूर्वी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत हो गयी. जबकि कम से कम 25 लोग लापता हो गये हैं, इसकी जानकारी पुलिस ने दी है.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

दिल्ली के आरके पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के आरके पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार मामला संप्ति विवाद से जुड़ा लगता है.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

प्रधानमंत्री आज करेंगे मन की बात

पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 102वें संस्करण को संबोधित करेंगे.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

आशीष कुमार साहा त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह पीसीसी अध्यक्ष और विधायक बिरजीत सिन्हा की जगह लेंगे.

7:57 PM. 18 Jun 23 7:57 PM. 18 Jun

सूडान के खार्तूम में हवाई हमले में 17 लोगों की मौत

सूडान में खार्तूम में हवाई हमला हुआ है. जिसमें 5 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गयी है.

12:39 PM. 18 Jun 23 12:39 PM. 18 Jun

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 रही

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार तीव्रता 4.1 रही. भूकंप सुबह 3:50 बजे आया. जबकि लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये. वहां की तीव्रता भी 4.1 रही.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा जी, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता व अन्य लोगों के साथ औपचारिक मुलाकात की. मनीषा कयांडे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >