Breaking News : पश्चिम बंगाल में खुले मैदान में दस्तावेजों में लगाई आग, सीबीआई ने नमूने एकत्र किए

Breaking News Live updates: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है. इस संघर्ष में अबतक 180 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मानखुर्द इलाके में एक स्क्रैप कंपाउंड में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

पश्चिम बंगाल : खुले मैदान में दस्तावेजों में लगाई आग, सीबीआई ने नमूने एकत्र किए

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आंशिक रूप से जले हुए कुछ दस्तावेजों को एक खुले मैदान से बरामद कर लिया. अधिकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों द्वारा इन दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया था.

4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

पीएनबी घोटाला में पीएमएलए कोर्ट से नीरव मोदी के करीबी को मिली बेल

मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के करीबी सुभाष परब को मंगलवार को जमानत दे दी. परब मोदी के स्वामित्व वाली कंपनी फायरस्टार डायमंड में उप महाप्रबंधक (वित्त) था और उसे अप्रैल 2022 में मिस्र के काहिरा से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था. विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एस एम मेंजोंगे ने परब की जमानत याचिका यह कहते हुए स्वीकार कर ली कि जमानत अर्जी से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी अपराध की आय का लाभार्थी नहीं था. नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी से मुंबई में ब्रैडी हाउस शाखा के उसके अधिकारियों को रिश्वत देकर गारंटी पत्र (एलओयू) और विदेशी साख पत्र (एफएलसी) का उपयोग करके 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

भाजपा और ‘आप’ नेताओं में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू

दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए एक प्रस्ताव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है और दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे की कड़ी आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं.

4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

रूस में प्रतिपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी के खिलाफ नया केस

मास्को ने रूस के प्रतिपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया. समाचार एजेंसी एएफपी के एक ट्वीट के अनुसार, प्रतिपक्ष के नेता की प्रवक्ता ने कहा कि वे पिछले नौ साल से जेल की सजा काट रहा है.

4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिंकाई के समर्थन में उतरे मूरसवीर मठ के महंत

कर्नाटक के मूरसवीर मठ के गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र स्वामी ने कहा कि सभी लिंगायत भाजपा का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब भी हमारा समुदाय भाजपा का समर्थन करेगा. हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने मंगलवार को मठ में उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मुलाकात की.

4:09 AM. 19 Apr 23 10:39 PM. 18 Apr

बंगाल में ममता बनर्जी का जादू पड़ गया फीका- अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सीएम ममता बनर्जी का जादू फीका पड़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. समय बीतने के साथ ममता बनर्जी का यह भ्रम दूर हो जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है. इस संघर्ष में अबतक 180 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मानखुर्द इलाके में एक स्क्रैप कंपाउंड में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >