Breaking News Live: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई

Breaking News Live updates: नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया, नेपाल विमान दुर्घटना में हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला. आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

Live Updates
9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

लापता यात्रियों की संख्या अब 2 हो गयी

नेपाल पुलिस ने कहा कि नेपाल विमान दुर्घटना में लापता एक अन्य यात्री का शव आज देर शाम मिला. लापता यात्रियों की संख्या अब 2 हो गयी है. घटनास्थल से कुल 70 शव बरामद किये गये हैं.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा जी के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई. कर्नाटक के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी अपने संबंधित राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जेपी नड्डा जी के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

अवैध मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को विशेष कार्यबल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर छोटे स्तर की एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंगा पंप नहर परियोजना के नजदीक करकट की छत वाले घर में छापा मारा गया जहां से चार अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, पिस्तौल बनाने के लिए काटी गई छह प्लेट, ड्रिल मशीन और ग्राइंडर समेत कई सामान बरामद किए गए.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

कल फिर से तलाशी अभियान

नेपाल सेना की ओर से कहा गया है कि कास्की जिले के पोखरा में विमान दुर्घटना में तीन लोगों के लापता होने के कारण नेपाल सेना कल फिर से तलाशी अभियान शुरू करेगी.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

राहुल गांधी ने कहा- भगवंत मान को केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनाना चाहिए

पंजाब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये जो महंगाई बढ़ती जा रही है इससे चोट किसान और मजदूर को लगती है, बेरोजगारी की चोट हिंदुस्तान के अरबपतियों के बच्चों को नहीं लगती बल्कि आम लोगों के बच्चों को लगती है इसलिए हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए..पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए. मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए. आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए..किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनाना चाहिए.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में हुई चुनाव पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की शुरुआत की. इस बैठक की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया. इस बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा नेता आरएस प्रसाद ने कहा कि भाजपा प्रमुख ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. हिमाचल चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सरकार बदलने की परंपरा को बदलने वाले थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

असम में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन एक ट्रक से टकराया

असम के मोरीगांव जिले के धरमतुल इलाके में NH-37 पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन एक ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये. बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री मकर संक्रांति पर लोहित नदी में पवित्र डुबकी लगाकर लौट रहे थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

कोविड-19 रोधी टीकों के आयात पर 31 मार्च तक सीमा शुल्क से छूट दी गई

सरकार ने कोविड-19 रोधी टीकों के आयात पर 31 मार्च 2023 तक सीमा शुल्क में छूट दी है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

पीएम मोदी का रोड शो शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है. सड़क के किनारे लोगों की भीड़ जुटी हुई है जो उनका स्वागत कर रही है.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

पीएम मोदी का रोड शो कुछ देर में

भाजपा द्वारा आज दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया है. यह रोड शो कुछ देर में शुरू होने वाला है. रोड शो शाम करीब 5 बजे तक चलेगी. इस रोड शो का आयोजन संसद मार्ग के पास से किया जाने वाला है.

9:42 PM. 16 Jan 23 9:42 PM. 16 Jan

जोशीमठ संकट पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने सोमवार को जोशीमठ के लोगों को मरम्मत कार्य और तत्काल राहत प्रदान करने के लिए केंद्र को निर्देश देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए याचिका के साथ उत्तराखंड हाई कोर्ट जाने की अनुमति दी है.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

जल्लीकट्टू में सांडों को काबू में करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत

तिरुचिरापल्ली जिले में साल का पहला जल्लीकट्टू कार्यक्रम शुरू हो चुका है. शुरुआत होने के साथ एक व्यक्ति के मरने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बुल टैमर अरविंदराज मदुरै के पालामेडु में जल्लीकट्टू में भाग लेने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी मौत हो गई. इस कार्यक्रम में इस बार 600 सांडों के भाग लेने की उम्मीद है. सुरक्षा के लिए 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

दिल्ली के मेयर का चुनाव अब 24 जनवरी को होगा, LG ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 24 जनवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक बुलाने की पुष्टि, मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव को मंजूरी दे दी है.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

वायकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में जीते महिला आईपीएल का मीडिया राइट्स

वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में महिला आईपीएल का मीडिया राइट्स खरीद लिया है. इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव ने जय शाह ट्वीट कर दी है.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

ED कार्यालय पहुंचे NCP नेता अनिल देशमुख, मनी लॉन्ड्रिंग का चल रहा केस

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे. मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद उन्हें हर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना होता है.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दिखाया रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रोटोटाइप

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रोटोटाइप दिखाया.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

जम्मू में 19 जनवरी को प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया, हम 19 तारीख की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे और 20 तारीख को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 तारीख के लिए 23 पार्टियों को भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. इनमें से कितनी पार्टी आएंगी यह हमें नहीं पता.

2:09 PM. 16 Jan 23 2:09 PM. 16 Jan

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक

दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे पार्ट की शुरुआत आज से हो रही है. सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्निवीरों के पहले बैच को थोड़ी देर में संबोधित करेंगे.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

स्विगी डिलीवरी बॉय पर कुत्ते ने किया हमला, इमारत की पहली मंजिल से गिरकर मौत

तेलंगाना में एक स्विगी डिलीवरी बॉय रिजवान की बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में मौत हो गई. डिलीवरी के लिए जाते समय उस पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया और भागने की कोशिश करते हुए इमारत की पहली मंजिल से नीचे गिर गया. बंजारा हिल्स पुलिस ने कुत्ते के मालिक शोभना के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, मौके से हथियार जब्त

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया, अहेरी तहसील के वेदामपल्ली वन क्षेत्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. 20-25 नक्सली जंगल में भाग गए, पुलिस ने मौके से हथियार और नक्सली सामग्री जब्त की.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

राजस्थान में शीत लहर जारी, 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

राजस्थान में शीत लहर का कहर जारी है. इसके मद्देनजर उदयपुर में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. 19 से 22 जनवरी तक निजी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

पुणे में आज से पहली G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक

जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की दो दिवसीय बैठक आज से महाराष्ट्र के पुणे में शुरू होगी. बैठक में हिस्सा लेने वाले देश और संगठन बुनियादी ढांचे में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर मंथन करेंगे. बैठक में आईडब्ल्यूजी के सदस्य राष्ट्रों, अतिथि राष्ट्रों और भारत द्वारा आमांत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 65 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 2023 अवसंरचना एजेंडे पर चर्चा करेंगे.

10:21 AM. 16 Jan 23 10:21 AM. 16 Jan

भूकंप से कांपी इंडोनेशिया की धरती, 6.1 तीव्रता के महसूस किए गए झटके

उत्तरी सुमात्रा इंडोनेशिया में आज भारतीय समयानुसार तड़के 3.59 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गयी. हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आयी है.

7:04 AM. 16 Jan 23 7:04 AM. 16 Jan

नेपाल विमान दुर्घटना में अबतक एक भी जीवित नहीं निकाले गये

नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया, नेपाल विमान दुर्घटना में हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला. आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया, नेपाल विमान दुर्घटना में हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला. आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >