लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया है. साथ ही आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार भी कर लिया है. गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामूला में उरी इलाके में लश्कर के दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों की पहचान मीर साहिब बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और स्टेडियम कॉलोनी बारामूला के मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में की गई है. सुरक्षाबलों को उनकी तलाशी के दौरान दो ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल के दो साइलेंसर, पांच चीनी ग्रेनेड तथा 28 कारतूस बरामद हुए.