Breaking News: परनीत कौर बीजेपी में शामिल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

7:46 PM. 14 Mar 24 7:46 PM. 14 Mar

परनीत कौर बीजेपी में शामिल

पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं.

6:25 PM. 14 Mar 24 6:25 PM. 14 Mar

टीएमसी के असंतुष्ट नेता अर्जुन सिंह शमिल होंगे बीजेपी में

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद टीएमसी के असंतुष्ट नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि वह बीजेपी का दामन थामेंगे. अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी ने मुझे बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का अपना वादा नहीं निभाया. मेरे साथ ‘तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता’ भी बीजेपी में शामिल होंगे.

5:13 PM. 14 Mar 24 5:13 PM. 14 Mar

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक आज

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए आज बैठक दोपहर में होने वाली है. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी हिस्सा लेंगे.

4:36 PM. 14 Mar 24 4:36 PM. 14 Mar

हिंदू शरणार्थी कर रहे हैं केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

सीएए पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों बयान दिया था. केजरीवाल के बयान के खिलाफ हिंदू शरणार्थी उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

4:15 PM. 14 Mar 24 4:15 PM. 14 Mar

बीजेपी असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में कहा कि असम में सीएए का कोई महत्व नहीं, राज्य से कम से कम आवेदन आएंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी असम में 14 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल करेगी.

3:06 PM. 14 Mar 24 3:06 PM. 14 Mar

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर ईडी का छापा

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर जांच एजेंसी ईडी ने छापा मारा है.

2:14 PM. 14 Mar 24 2:14 PM. 14 Mar

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है.

1:43 PM. 14 Mar 24 1:43 PM. 14 Mar

पीएम मोदी स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करने वाले हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.

1:23 PM. 14 Mar 24 1:23 PM. 14 Mar

गिरफ्तार शेख शाहजहां के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

गिरफ्तार शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में ईडी पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी सुबह से ही जारी है.

1:23 PM. 14 Mar 24 1:23 PM. 14 Mar

रामलीला मैदान में किसान महापंचायत आज

दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बड़ी किसान महापंचायत आज होने वाली है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. महापंचायत सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >