घटना का एक वीडियो एनजीओ पार्टनर को भेजा गया
दिल्ली पुलिस ने कहा कि धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 452 (अतिक्रमण), धारा 153 (केवल दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधा पहुंचाना), 353 (हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच के लिए मामला स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया जा रहा है. 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विक्की और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है. इस बीच पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में फरार आरोपी ललित झा ने चारों आरोपियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम देने के बाद घटना का एक वीडियो अपने एनजीओ पार्टनर को भेजा था.