Breaking News : वित्तीय खुफिया इकाई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:16 PM. 1 Mar 24 7:16 PM. 1 Mar

वित्तीय खुफिया इकाई ने धन शोधन के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. वित्त मंत्रालय ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल इकाइयों ने अपराध की कमाई की हेराफेरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खोले गये खातों के जरिये की है.

6:34 PM. 1 Mar 24 6:34 PM. 1 Mar

36 किलोग्राम मेथमफेटामाइन दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

डीआरआई ने चेन्नई और मदुरै रेलवे स्टेशन से करीब 180 करोड़ रुपये की 36 किलोग्राम मेथमफेटामाइन दवा जब्त की है. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है.

5:30 PM. 1 Mar 24 5:30 PM. 1 Mar

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंपीरियल क्लब में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक शख्स का वैवाहिक विवाद चल रहा था.

2:41 PM. 1 Mar 24 2:41 PM. 1 Mar

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 5 लोग घायल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

2:06 PM. 1 Mar 24 2:06 PM. 1 Mar

चेतक हेलीकॉप्टर को खेतों में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी

जयपुर जा रहे एक चेतक हेलीकॉप्टर को इंजन चिप चेतावनी लाइट के कारण आज सुबह 10:35 बजे डीडवाना में खेतों में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में कोई वीआईपी मौजूद नहीं था. समस्या को ठीक कर लिया गया है और हेलिकॉप्टर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गया है.

12:54 PM. 1 Mar 24 12:54 PM. 1 Mar

हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा , बोलीं वित्त मंत्री आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण(2023-2024) प्रस्तुत कर दिया है. इस मौके पर उन्होंने विधानसभा में कहा कि आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है, यही नहीं लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा है. आगे आतिशी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार और उनके उपराज्यपाल ये जान लें कि वे चाहें कितनी भी कोशिश कर लें अरविंद केजरीवाल रुकेंगे नहीं.

12:39 PM. 1 Mar 24 12:39 PM. 1 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर विचार करने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य के आधार पर दुष्कर्म मामले में सजा निलंबित करने का अनुरोध करने संबंधी स्वयंभू बाबा आसाराम की याचिका पर विचार करने से इनकार किया है. कोर्ट ने स्वयंभू बाबा आसाराम को पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के अस्पताल में इलाज कराने के लिए राजस्थान होई कोर्ट का रुख करने को कहा है.

11:17 AM. 1 Mar 24 11:17 AM. 1 Mar

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी आर्थिक सर्वेक्षण की कॉपी के साथ दिल्ली विधानसभा पहुंचीं

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी आर्थिक सर्वेक्षण की कॉपी के साथ शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा पहुंचीं. आज वे सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने वाली हैं.

10:35 AM. 1 Mar 24 10:35 AM. 1 Mar

पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने समझौतों को रोकने पर सहमति जताई

पेटीएम और उसकी सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने निर्भरता कम करने के लिए दोनों कंपनियों के बीच के विभिन्न समझौतों को रोकने पर सहमति जताई.

8:49 AM. 1 Mar 24 8:49 AM. 1 Mar

वायनाड में छात्र के मौत के मामले में 6 गिरफ्तार

केरल के वायनाड के वेटरनरी कॉलेज, पुक्कोडे के एक छात्र जे.एस. सिद्धार्थ की मौत के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि 20 वर्षीय छात्र 18 फरवरी को कॉलेज के छात्रावास में लटका हुआ पाया गया था.

6:49 AM. 1 Mar 24 6:49 AM. 1 Mar

आज पीएम मोदी झारखंड के सिंदरी उर्वरक प्लांट समेत 35747 करोड़ रुपये की योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के धनबाद आ रहे हैं. यहां वह हर्ल के सिंदरी उर्वरक प्लांट समेत 35747 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं. मुख्य कार्यक्रम हर्ल प्लांट में होगा.

6:48 AM. 1 Mar 24 6:48 AM. 1 Mar

पीएम मोदी बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं. यहां वे पहले दिन हुगली में जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही 7,200 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

6:48 AM. 1 Mar 24 6:48 AM. 1 Mar

विमेंस प्रीमियर लीग में आज यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग में आज यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >