केंद्र पर बरसे सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जब संगठन का नाम I-N-D-I-A हुआ तो वे बोल रहे है देश का नाम भारत रख देंगे. बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, अब आप क्या करेंगे. देश के सारे नोटों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है. IPL, IPS, IAS सभी में इंडिया आता है आप कितनों को बदलेंगे? इन्होंने जितनी योजनाएं निकाली हैं, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, खेलो इंडिया, आप इन योजनाओं का क्या करेंगे. भाजपा के लोग कितने संकुचित मानसिकता के हैं कि I-N-D-I-A नाम रख लिया तो सब बदल डालो.