Breaking News: इजराइल में फिर हवाई घुसपैठ, IDF का दावा- लेबनान से आतंकी इजराइली सीमा में हुए दाखिल

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

इजराइल-हमास युद्ध में अबतक 22 अमेरिकी लोगों की हुई मौत

अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि इजराइल-हमास युद्ध में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. एक दिन पहले इस युद्ध में 14 अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई थी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि हमें बिल्कुल स्पष्ट रुख अपनाना होगा. आतंकवाद को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि इजराइल अमेरिका का सहयोगी है और हम हमेशा साथ मिलकर काम करते रहेंगे.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

इजराइल में फिर घुसपैठ

इजराइल में हमास की हवाई घुसपैठ के बाद अब लेबनान की ओर से इजराइल में फिर हवाई घुसपैठ का इजराइली सेना दावा कर रही है. IDF ने कहा है कि लेबनान से आतंकी इजराइली सीमा में हुए दाखिल हुए हैं.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा कल

पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के कुमाऊं का एक दिवसीय दौरा करेंगे. पीएम मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है. पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाईअड्डे से जनसभा स्थल तक छह किलोमीटर लंबी सड़क को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को दर्शाते भित्तिचित्रों और चित्रकारी से सजाया गया है . पीएमओ की ओर से जारी यात्रा विवरण के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी अपने दौरे की शुरूआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे . उसके बाद प्रधानमंत्री गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने संयुक्त अभियान में भद्रवाह इलाके के देवाचेन जंगल में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. डोडा पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को वहां से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं, जिनमें 3 पिस्तौल, 9 मैगजीन और 79 राउंड गोलिया बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

राजस्थान- चुनाव की तारीखों में बदलाव

राजस्थान चुनाव की तारीखों में बदलाव हुआ है. पहले 23 नवंबर को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है. यानी 23 नवंबर को न होकर अब मतदान 25 नवंबर को होगा.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

लेबनान से दागी गई मिसाइल

गाजा में हमला कर रहे इजराइल के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है. अब लेबनान की ओर से भी इजराइल पर हमला होने लगा है. इजराइल पर लेबनान की ओर से दो मिसाइल दागे गये हैं.

4:09 AM. 12 Oct 23 4:09 AM. 12 Oct

हरियाणा के भिवानी में कार और कैंटर गाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

6:23 PM. 11 Oct 23 6:23 PM. 11 Oct

राष्ट्रपति मुर्मू श्रीनगर पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद सेना मुख्यालय जा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की. उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के पहले दौरे पर सलामी गारद भी दी गयी. इसके बाद मुर्मू सेना की 15 कोर के मुख्यालय बदामीबाग छावनी गयीं जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. सेना की इस कोर को चिनार कोर के नाम भी जाना जाता है. राष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी.

6:23 PM. 11 Oct 23 6:23 PM. 11 Oct

पंजाब में संदिग्ध ड्रग तस्कर पकड़ा गया, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद

पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके से मादक पदार्थ के एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ा है. एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये जब्त किए गए. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि तस्कर हाल ही में जम्मू से 30 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े लोगों में से एक था. उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से एक रिवॉल्वर और 38 फर्जी वाहन नंबर प्लेट भी जब्त की गईं.

6:23 PM. 11 Oct 23 6:23 PM. 11 Oct

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की कुछ अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है.जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए इस आतंकी का भारत में हुए कई हमलों में हाथ बताया जाता रहा है. साथ ही पठानकोट में हुए आंतकी हमले का मास्टरमाइन्ड भी इसे ही बताया जाता है. बता दें कि शाहिद लतीफ NIA का मोस्ट वांटेड सूची में भी था. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में बुधवार की सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने इसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी.

1:35 PM. 11 Oct 23 1:35 PM. 11 Oct

अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता

बुधवार की सुबह अफगानिस्तान फिर एक बार जोरदार झटकों से हिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में आज सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >