Breaking News: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने MP चुनाव को लेकर 140 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर की चर्चा

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

1:39 AM. 8 Oct 23 1:39 AM. 8 Oct

कांग्रेस ने की MP की 140 सीट पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 140 सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को चर्चा की, हालांकि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अगले छह-सात दिनों में इन सीट पर उम्मीदवारों का फैसला कर लिया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीईसी के अन्य सदस्य, पार्टी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और कई अन्य नेता शामिल हुए.

1:39 AM. 8 Oct 23 1:39 AM. 8 Oct

जबलपुर में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया, जिससे कई मजदूर घायल हो गये हैं. वहीं, घटनाक े बाद सभी घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

7:34 PM. 7 Oct 23 7:34 PM. 7 Oct

आप नेता संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी पहुंचे ईडी कार्यालय

2:31 PM. 7 Oct 23 2:31 PM. 7 Oct

नवंबर में एपेक की बैठक से इतर चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की संभावना : बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अगले माह सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात कर सकते हैं. बाइडन ने चीन के नेता के साथ मुलाकात के बारे में संवाददाताओं की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही. उन्होंने कहा कि अभी ऐसी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन इसकी संभावना है. बाइडन और शी ने इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी.

2:31 PM. 7 Oct 23 2:31 PM. 7 Oct

निर्मला सीतारमण आज 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक की करेंगी अध्यक्षता

वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी.

12:23 PM. 7 Oct 23 12:23 PM. 7 Oct

आज कांग्रेस में शामिल होंगे इमरान मसूद

यूपी के सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद आज यानी सात अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे. वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. इमरान मसूद ने कहा है कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी. फिर से घर वापसी कर रहा हूं.

12:23 PM. 7 Oct 23 12:23 PM. 7 Oct

मध्यप्रदेश में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 13 लाख 72 हजार रुपये बरामद

मध्यप्रदेश के छतरपुर से चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. क्षेत्र के थाना प्रभारी सिविल लाइन छतरपुर, कमलेश साहू ने कहा कि वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 13 लाख 72 हजार रुपये बरामद हुए हैं जिसे सिविल लाइन पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है. जो रुपए बरामद हुए उसके संबंध में जांच की जा रही है कि कही इसका कोई राजनीतिक संबंध तो नहीं है. अभी जांच जारी है इस रुपये के साथ कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिसकी भी जांच की जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >